Saturday, 19 September 2026
Breaking News
माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना राजस्थान में सीपीएम के बढ़ते कदम जीसीसीबीए सेक्टर-50 ने मरीजों के लिए एकत्र किए 80 यूनिट रक्त वार्ड नंबर 5 दर्शनी बाग में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का नम्बरदार फतेह सिंह ने किया उद्घाटन  इंटरनेशनल कोआपरेटिव एलायंस चुनाव में इफको अध्यक्ष दिलीप संघाणी ग्लोबल बोर्ड के निदेशक हुए निर्वाचित मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है.........
चर्चा Trending

इस्कॉन टेंपल में गोवर्धन पूजा, भजन और कीर्तन में उमड़े हजारों लोग

Read in:Hindi

-गाय की गोबर से भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन की आकृति बनाई गई। -अन्नकूट – चावल के अलग अलग रंगों, विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और फलों की विशाल गोवर्धन पर्वत बनाया गया। -आरती और गोवर्धन की परिक्रमा की गई,-भजन और संकीर्तन किया गया,-गोवर्धन के महत्व पर प्रकाश डाला

आर के शर्मा/चंडीगढ़

चंडीगढ़ में सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन मंदिर (हरेकृष्ण धाम) में बुधवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकुट पूजा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस्कॉन में प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग दो हजार भक्त उपस्थित हुए। सभी लोगों को प्रसाद बांटा गया।

(MOREPIC1)(MOREPIC2)(MOREPIC3)मंदिर के हॉल में गाय की गोबर से भगवान श्री कृष्ण को बाएं हाथ की उंगली पर गोवर्धन धारण किए हुए की आकृति बनाई गई। इसे आकर्षक तरीके से सजाया गया। भगवान कृष्ण और गोवर्धन की भव्य आरती की गई। भक्तों ने इनकी परिक्रमा की। मधुर संकीर्तन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर गोवर्धन के महत्व पर प्रभु नन्द महाराज जी ने प्रकाश डाला।(SUBHEAD)

मंदिर में भक्तों के द्वारा गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। वास्तव में भगवान कृष्ण अपने भक्तों को आनंद देने के लिए और साथ ही साथ इंद्र को सुधारने के लिए ऐसी लीला संपन्न करते हैं। इस दिन भक्त गायों की पूजा करते हैं क्योंकि कृष्ण को गोपाल के रूप में जाना जाता है।

झलकियां…
-गाय की गोबर से भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन की आकृति बनाई गई।
-अन्नकूट – चावल के अलग अलग रंगों, विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और फलों की विशाल गोवर्धन पर्वत बनाया गया।
-आरती और गोवर्धन की परिक्रमा की गई
-भजन और संकीर्तन किया गया
-गोवर्धन के महत्व पर प्रकाश डाला