Sunday, 18 October 2026
Breaking News
‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले संत जगदीश मुनि जी महाराज, फाजिल्का बॉर्डर के किसानों की जमीन और सतलुज पर पुल निर्माण व यूनिवर्सिटी का उठाया मुद्दा आयुर्वेद का पुनर्जागरण: षड्यंत्रों के पार, स्वस्थ भारत का आधार पत्रकार भारद्वाज की माता के निधन पर विधायक संदीप जाखड़ ने जताया शोक 65वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने आयोजित किया सीमा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्री - रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग कैंप पंचकूला में गुजरात का रंग, गरबा के संग—होटल पल्लवी ग्राउंड में उमड़ा उत्साह, रास गरबा महोत्सव में सजी सांस्कृतिक उल्लास की भव्य महफिल चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 
खेल Trending

गतका खेल को और बढ़ावा देगी शिरोमणि कमेटी : चंगाल

Read in:Hindi

मस्तुआना में 10वीं पंजाब स्टेट गतका चैंपियनशिप शुरू हुई

मस्तुआना साहिब: गतका शास्त्र विद्या सिख विरासत की एक अभिन्न खेल है जिसे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा पंजाब में और बढ़ावा दिया जाएगा। यह घोषणा आज यहां शिरोमणि कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य मलकीत सिंह चंगाल ने अकाल कॉलेज मस्तुआना में शुरू हुई चार दिवसीय राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए की।

(MOREPIC1)इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 15 जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। चंगाल ने इस मौके पर गतका चैंपियनशिप का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल और अकाल कौंसिल के सचिव जसवंत सिंह खैरा भी मौजूद थे।

चंगाल ने कहा कि शस्त्र विद्या और गतका आत्मरक्षा की सर्वश्रेष्ठ कला है। इसलिए सभी युवाओं विशेषकर महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए इस खेल को अपनाना चाहिए। इस मौके पर बोलते हुए हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि गतका गेम के सर्टिफिकेटों की ग्रेडेशन होने के कारण गतका खिलाड़ियों का भविष्य बहुत उज्ज्वल है, इसलिए अधिक से अधिक खिलाड़ी इस खेल से जुड़े। सचिव जसवंत सिंह खैरा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि अकाल कौंसिल गतका खेल की समृद्धि में हमेशा योगदान देगी।
इससे पूर्व जिला गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष मनजीत सिंह बालियां ने अतिथियों का स्वागत किया और जसवंत सिंह खैरा ने आभार व्यक्त कर अतिथियों का विशेष सम्मान किया।
इस मौके पर अकाल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन मस्तुआना साहिब के प्राचार्य डॉ. गीता ठाकर, डॉ. अमनदीप कौर, गुरजंट सिंह दुग्गां, सियासत सिंह गिल, मास्टर भूपिंदर सिंह, डॉ. उंकार सिंह, डॉ. जसपाल सिंह, प्रो. निरपजीत सिंह, प्रो. गुरदीप सिंह, प्रो. सतिंदर पॉल, प्रो. सुखजीत सिंह घुमन, सोहनदीप सिंह जुगनू सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य व स्टाफ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

चित्र परिचय-
मस्तुआना साहिब में चार दिवसीय गतका चैंपियनशिप का उद्घाटन करते शिरोमणि समिति के कार्यकारी सदस्य मलकीत सिंह चंगाल, हरजीत सिंह ग्रेवाल सहित अन्य हस्तियां।

0 Comments