Tuesday, 27 October 2026
Breaking News
आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से खफा आबूरोड में जल्द ही बनेगी एयर स्ट्रिप: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ‘गरिमा सीज़न 8 करवाचौथ: द रॉयल अफेयर’ का भव्य आयोजन सीनियर्स म्यूजिक पैशन ग्रुप की 5वीं वर्षगांठ पर सजी स्वर्णिम गीतों की यादगार संगीतमय शाम मलोया में पहली बार 1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, भागवत कथा का हुआ आगाज दलित युवक की हत्या : सरकार की कार्यप्रणाली पर भाजपा नेताओं ने उठाए सवाल हिमाचल महासभा ने सागर सहोड़ को न्यूजीलैंड के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में पीएचडी हेतु चयन पर दी बधाई पंचकूला में दिसंबर में लगेगा भव्य स्वदेशी महोत्सव 300 से अधिक स्टॉलों पर दिखेगी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ताकत चंडीगढ़ में भगवान वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा निकली, सैकड़ों महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा ओआरसी सैनिक अकादमी के 7 विद्यार्थियों का RIMC जून 2026 परीक्षा में चयन, संस्थान में खुशी की लहर
खेल Trending

लड़कियों की 10वीं नेशनल गतका चैंपियनशिप तलवंडी साबो में हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Read in:Hindi

पंजाब की लड़कियां ओवरऑल विजेता रहीं, हरियाणा दूसरे और चंडीगढ़ तीसरे स्थान पर रही

फेस2न्यूज/तलवंडी साबो

नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब के सहयोग से माता साहिब कौर गर्ल्स कॉलेज तलवंडी साबो में आयोजित दो दिवसीय 10वीं नेशनल गतका चैंपियनशिप (लड़कियां) का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया।

समापन समारोह के दौरान गुरचरण सिंह ग्रेवाल, महासचिव शिरोमणि कमेटी, हरजीत सिंह ग्रेवाल, अध्यक्ष नेशनल गतका एसोसिएशन, सुखवर्ष सिंह पन्नू, सदस्य धर्म प्रचार कमेटी, बिधि सिंह बठिंडा व बूटा सिंह डीएसपी तलवंडी साबो विशेष रूप से पहुंचे।

इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने अपने संबोधन के दौरान सिख इतिहास में महिलाओं को बराबरी का दर्जा और इतिहास में सिख महिलाओं के वीरतापूर्ण कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने सभी गतका खिलाड़ियों से कहा कि वे इस खेल के माध्यम से आत्मरक्षा का अभ्यास करें और अन्य लड़कियों को भी इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। नेशनल गतका एसोसिएशन द्वारा की गई पहल की सराहना करते हुए ग्रेवाल ने कहा कि शिरोमणि कमेटी गतका के राष्ट्रव्यापी प्रचार-प्रसार के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी द्वारा गतका को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।(SUBHEAD)

सुखवर्ष सिंह पन्नू ने संबोधित करते हुए कहा कि धर्म प्रचार कमेटी द्वारा सिख धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए समय-समय पर अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इन पहलों के तहत, गतका प्रशिक्षण के लिए शिरोमणि कमेटी द्वारा स्कूलों/कॉलेजों में विशेष गतका विंग बनाए गए हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. कमलप्रीत कौर ने अतिथियों का धन्यवाद किया।

उन्होंने विशेष रूप से राजस्थान, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों से भाग लेने वाले 300 से अधिक गतका खिलाड़ियों और कोचों/प्रबंधकों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर कॉलेज की स्थानीय प्रबंधन समिति सदस्य, एसजीपीसी सदस्य सुरजीत सिंह रायपुर, खुशविंदर सिंह भाटिया, जगसीर सिंह मांगेयांना, जसवंत सिंह गोगा, सुखचैन सिंह कलसानी, बलजीत सिंह सैनी विशेष रूप से शामिल हुए।

इन मुकाबलों के ओवरऑल रिजल्ट में पंजाब की लड़कियों ने पहला, हरियाणा ने दूसरा और चंडीगढ़ ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा विभिन्न मुकाम हासिल करने वाले खिलाड़ियों को मेडल व बैज देकर सम्मानित किया गया।
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. कमलप्रीत कौर ने रणजीत सिंह मैनेजर तख्त श्री दम्मा साहिब, भोला सिंह धर्म प्रचार कमेटी, गुरप्रीत सिंह जुजल, सहायक गतका इंचार्ज, हरजिंदर सिंह गतका कोच और कॉलेज के पूरे स्टाफ का इस समग्र व्यवस्था के लिए विशेष रूप से धन्यवाद किया।

0 Comments