Monday, 19 October 2026
Breaking News
सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति सामूहिक प्रयास रंग लाया : सीसीईटी के आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत, ड्यूटी पर न आने का आदेश वापस चंडीगढ़ में ‘अल्फा इवेंट्स’ का शुभारंभ, कॉरपोरेट इवेंट्स से लेकर शादियों तक मिलेगी प्रोफेशनल सेवाएं गुरु-भक्ति और ध्यान के रंग में रंगी संगत, 50 श्रद्धालुओं ने धारण किया पीताम्बर स्पोर्ट्स प्रोमोशन सोसाइटी, पंचकूला का बरवाला में "सर्कल कबड्डी" टूर्नामेंट 15 नवंबर को, विजेता टीम को ₹2 लाख का ईनाम एसएसएन मॉडल स्कूल में दशहरा उत्सव, 200 विद्यार्थियों ने बनाए रावण के मॉडल ‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां
पंजाब Trending

25,000 रुपए की रिश्वत लेता बी.डी.पी.ओ. विजीलैंस द्वारा रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

(MOREPIC1)चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज लुधियाना जिले के सुधार में तैनात ब्लॉक विकास और पंचायत अफ़सर (बी.डी.पी.ओ.) अशोक कुमार को 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त बी.डी.पी.ओ. को सरपंच लखवीर सिंह निवासी गाँव बोपाराए कलाँ, लुधियाना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर आरोप लगाया कि उक्त अधिकारी ग्राम पंचायत में विकास कार्य करवाने के लिए प्रयोग प्रमाण पत्र जारी करने और ग्रांट्स की अदायगी के लिए 50,000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि वह उक्त अधिकारी को रिश्वत नहीं देना चाहता परन्तु उसके बार-बार कहने पर बीडीपीओ से 25,000 रुपए में सौदा तय हो गया है।
उसकी शिकायत की पड़ताल करने के उपरांत लुधियाना रेंज की विजीलैंस टीम ने जाल बिछाया और दोषी बी.डी.पी.ओ. को दो सरकारी कर्मचारियों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि दोषी अधिकारी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अगली कार्यवाही की जा रही है।

0 Comments