ENGLISH HINDI Thursday, April 25, 2024
Follow us on
 
खेल

भारतीय हॉकी टीम के खिलाडिय़ों को खेल मंत्री ने किया सम्मानित

February 07, 2023 06:36 PM

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत मीत हेयर ने भारतीय हॉकी टीम के खिलाडिय़ों का सम्मान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही ओलम्पिक पदक विजेता हॉकी खिलाडिय़ों को दर्जा एक की नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
मीत हेयर ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब को खेलों में अग्रणी बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी और हॉकी की नर्सरी के तौर पर जाना जाता राज्य पंजाब इस खेल में देश का नेतृत्व करेगा। उन्होंने राज्य में हॉकी खेल को और प्रफुल्लित करने के लिए खिलाडिय़ों के सुझाव भी माँगे। हॉकी खेल के बुनियादी ढांचे को और मज़बूत करने और राज्य में हॉकी लीग शुरू करने संबंधी भी विचार-विमर्श किया।
मीत हेयर ने कहा कि पंजाब के लिए गर्व की बात है कि टीम में कप्तान समेत राज्य के 10 खिलाड़ी हैं। खिलाडिय़ों को इस साल होने वाली एशियाई खेल और अगले साल होने वाली पैरिस ओलम्पिक खेल के लिए शुभकामनाएँ भी दीं। विश्व कप में नतीजे आशा के अनुसार ना आने पर उन्होंने खिलाडिय़ों को हिम्मत न हारने की सलाह देते हुए कहा कि जीत-हार खेल का हिस्सा है।
खेल मंत्री ने भारतीय हॉकी खिलाडिय़ों के साथ बात करते हुए कहा, ‘‘आप हमारा गौरव हो और नौजवानों के रोल मॉडल हो, इसलिए आपका हमारे नौजवान खिलाडिय़ों पर बहुत प्रभाव है जिस कारण आप अपने-अपने क्षेत्रों में नई उम्र के खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन दें। आपकी हौसला अफज़ायी बच्चों के लिए प्रोत्साहन का काम करेगी।’’
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने खेल मंत्री को विश्वास दिलाया कि आने वाले मुकाबलों में देश और राज्य का नाम रौशन करने और अपना प्रदर्शन और अधिक बेहतर करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। टीम के मिडफीलडर और ओलम्पिक खेल में भारत के कप्तान रहे मनप्रीत सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा खिलाडिय़ों की हौसला अफज़ायी करने पर धन्यवाद किया।
खेल मंत्री द्वारा भारतीय हॉकी टीम के पंजाबी खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया, जिनमें कप्तान हरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, हार्दिक सिंह, अकाशदीप सिंह, वरुण कुमार, शमशेर सिंह, कृष्ण पाठक, सुखजीत सिंह शामिल थे। इस अवसर पर ओलम्पिक पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों रुपिन्दर पाल सिंह, दिलप्रीत सिंह और सिमरनजीत सिंह को सम्मानित किया गया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने चंडीगढ़ में दिव्यांग क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेला नॉर्थ ज़ोन हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में दिल्ली ऑडिट ने एजी पंजाब को 5-1 से दी शिकस्त ग्रासरूट्स हॉकी लीग के दूसरे दिन धमाकेदार प्रदर्शन जारी हरियाणा के 3 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए हुआ चयन 41वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब की पुरुष टीम को मिला कांस्य पदक खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक महिला और पुरुष हॉकी टीम पहुंची फाइनल में राष्ट्रीय खेलों में गतका में स्वर्ण पदक जीतने पर रविंद्र सिंह को सम्मानित किया एशियाई रोलर-हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत जीया ने चमकाया जीरकपुर का नाम, विधायक रंधावा ने किया सम्मानित अर्जुन बबूटा ने एशियन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता