Thursday, 15 October 2026
Breaking News
कानूनी साक्षरता और हमारा संविधान: एक सशक्त और अपराध-मुक्त भारत की नींव जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन
पंजाब Trending

कनाडा आधारित आतंकवादी लंडा का सहयोगी तीन साथियों सहित जालंधर से गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध जारी मुहिम में पंजाब पुलिस ने कनाडा आधारित आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लंडा के सहयोगी को उसके तीन साथियों सहित गिरफ़्तार करके उनके कब्जे से चार पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया है। यह जानकारी आज डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी।   (SUBHEAD)
गिरफ़्तार मुख्य दोषी की पहचान विजय कुमार उर्फ तोती निवासी गाँव भीखा नंगल, करतारपुर के तौर पर हुई है, जबकि उसके तीन साथियों की पहचान अमरदीप सिंह उर्फ पटवारी, सूरज सिंह और राहुल लहौच के तौर पर हुई है, जो जालंधर के रहने वाले हैं।
सभी मुलजि़मों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और मुख्य मुलजि़म विजय उर्फ तोती नशों, ग़ैर-कानूनी हथियारों, अपहरण और फिरौती से सम्बन्धित 18 आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है।
डीजीपी यादव ने बताया कि जानकारी मिलने पर कि दोषी विजय अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर करतारपुर क्षेत्र में अपराध को अंजाम देने की साजिश रच रहा है, जालंधर ग्रामीण की पुलिस टीम ने तुरंत जालंधर के दुरगी क्षेत्र में ड्रेन के नज़दीक विशेष नाका लगाया और दो मोटरसाईकलों पर सवार चारों मुलजि़मों को सफलतापूर्वक गिरफ़्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों मोटरसाईकलों को कब्ज़े में ले लिया और मुलजि़मों के पास से चार पिस्तौल जिनमें 10 जि़दा कारतूसों समेत दो .32 बोर देसी पिस्तौल, दो जि़दा कारतूसों समेत एक 9 एम.एम. देसी पिस्तौल और 1 जि़दा कारतूस समेत .12 बोर देसी पिस्तौल शामिल हैं, बरामद किए हैं।
इस सम्बन्धी और अधिक जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) जालंधर ग्रामीण ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए दो मुलजि़म कपूरथला पुलिस को अपहरण करने के मामलों में भी वांछित थे, जिन्होंने कपूरथला जिले के गाँव गाजी गडाना के एक निवासी को अगवा करके उसकी रिहाई के लिए 3 करोड़ रुपए की माँग की थी। यह मामला कपूरथला के थाना ढिल्लवां में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की सम्बन्धित धाराओं के अंतर्गत दर्ज किया गया था।
गौरतलब है कि इस सम्बन्धित भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की धारा 379-बी, 386, 392 और 506 और आम्र्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत थाना करतारपुर में एफ.आई.आर. नं. 16 के अधीन नया मामला दर्ज किया गया है।

0 Comments