ENGLISH HINDI Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
खेल

मध्य प्रदेश के लड़कों और झारखंड की लड़कियों ने जीता हाकी खिताब

February 11, 2023 10:21 AM

भोपाल, फेस2न्यूज:
मेजबान मध्य प्रदेश के लड़कों और झारखंड की लड़कियों ने हाकी का खिताब अपने नाम कर लिया। इंदौर में आयोजित भारोत्तोलन मुकाबलों में मणिपुर की मार्टिना देवी ने कई राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ जबकि चंडीगढ़ के परमवीर सिंह ने भी एक रिकार्ड कायम किया। मलखंभ में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के खिलाड़ियों के अलावा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने धूम मचाई। इदौर में पुरुष एकल खिताब गुजरात के नम्बर-1 सीड आर्य़न शाह ने जीता जबकि फुटबाल में लड़कों का खिताब केरल ने और लड़कियों का खिताब मणिपुर ने जीता।
मलखंभ:
महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित मलखंभ में लड़कियों के रोप इवेंट में मध्य प्रदेश की सिद्धी गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया जबकि मेजबान मप्र की ही पायल मंडवालिया ने रजत जीता। इसी तरह समीक्षा सुराडकर (महा) को कांस्य मिला। लड़कों के हैंगिंग इवेंट में मध्य प्रदेश के कुंदन सिंह कछावा ने पहला जबकि महाराष्ट्र के रणवीर मोहिते ने दूसरा स्थान लिया। महाराष्ट्र के ही शार्दूल रुषीकेश को कांस्य मिला। इसी तरह लड़कों के पोल इवेंट में राकेश वेरदा (छत्तीसगढ़) ने सोना जबकि यतिन कोरी (मप्र) ने रजत जीता। मोनू नेताम (छग) को कांस्य मिला।
भारोत्तोलन
इंदौर के बास्केटबाल एरेना में आयोजित भारोत्तोलन इवेंट्स के अंतिम दिन लड़कियों के मुकाबलों में 81 किग्रा वर्ग में श्री लक्ष्मी (आंध्र प्रदेश) (स्नैच-86 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -105 किग्रा, कुल-191 किग्रा) ने सोना जबकि आरपी कीर्तन (तमिलनाडु) (स्नैच-76 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -96 किग्रा, कुल-172 किग्रा) ने रजत जीता। अमृता पी. सुनील (केरल) (स्नैच- 76 किग्रा, क्लीन एंड जर्क- 95 किग्रा, कुल-171 किग्रा) को कांस्य मिला।
इसी तरह +81 किग्रा में एम. मार्टिना देवी (मणिपुर) (स्नैच - 88 किग्रा (एनआर), क्लीन एंड जर्क-111 किग्रा (एनआर) कुल-199 किग्रा (एनआर) ने कई रिकर्ड्स के साथ सोना जीता। के. ओविया (तमिलनाडु) (स्नैच-78 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -96 किग्रा, कु -174 किग्रा) दूसरे जबकि अभिसिक्ता कडुलुरी (ओडिशा) (स्नैच- 72 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -93 किग्रा,कुल-165 किग्रा) तीसरे स्थान पर रहीं।
लड़कों के वर्ग में 102 किग्रा में अक्षत शर्मा (दिल्ली) (स्नैच- 123 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 151 किग्रा, कुल - 274 किग्रा) पहले स्थान पर रहे जबकि प्रशांत कुमार कैली (पंजाब), स्नैच-119 किग्रा, क्लीन एंड जर्क-152 किग्रा, कुल -271 किग्रा) ने दूसरा और गोल्डी (हिमाचल प्रदेश) (स्नैच- 122 किग्रा, क्लीन एंड जर्क-148 किग्रा, कुल- 270 किग्रा) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी तरह +102 किग्रा में परमवीर सिंह (चंडीगढ़) ने (स्नैच- 140 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 171 किग्रा (एनआर), कुल- 311 किग्रा) के साथ पहला और केशव बिस्सा (राजस्थान) (स्नैच- 129 किग्रा,, क्लीन एंड जर्क -160 किग्रा, कुल - 289 किग्रा) ने दूसरा स्थान हासिल किया। नवजोत सिंह लाल (छत्तीसगढ़) (स्नैच- 120 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 160 किग्रा, कुल- 280 किग्रा) तीसरे स्थान पर रहे।
टेनिस:
इंदौर टेनिस क्लब में आयोजित पुरुष एकल फाइनल में आर्यन शाह (गुजरात) ने दक्ष प्रसाद (मप्र) को हराया। आर्यन ने यह मैच 6-3, 7-5 से जीता। लड़कियों के फाइनल में सुहिर्था मुरारी (कर्नाटक) ने तेजस्वी डबास (दिल्ली) पर जीत हासिल की। मुरारी ने यह मैच 6-3, 6-2 से जीता।
हाकी:
ग्वालियर में आयोजित हाकी के महिला फाइनल में झाखंड ने मप्र को 4-3 (शूटआउट) से हराया। निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 था। निर्धारित समय में झारखंड के लिए निशा मिंज ने 26वें और मप्र के लिए सोनिया कामरे ने 47वें मिनट में गोल किया था। शूटआउट में स्कोर 3-3 रहा। इसके बाद सडेन डेथ में झारखंड के लिए बिनिमा धान गोल करने में सफल रहीं जबकि मप्र के लिए कप्तान योगिता शर्मा गोल नहीं कर सकीं।
इसी तरह तीसरे स्थान के मुकाबले में हरियाणा ने ओडिशा को 1-0 से हराया। हरियाणा के लिए मैच का एकमात्र गोल गुरमेल ने 15वें मिनट में किया।
पुरुषों के फाइनल में मप्र ने ओडिशा को 3-2 से हराया। मप्र के लिए जमीर मोहम्मद ने 15वें, अली अहमद ने 43वें और कप्तान अंकित पाल ने 50वें मिनट में गोल किया। ओडिशा के लिए इरेंगबाम रोहित सिंह ने 14वें और आकाश सोरेंग ने 32वें मिनट में गोल दागा।
तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में पंजाब ने झारखंड को 2-0 से हराया (पंजाब के लिए दिलराज सिंह ने दूसरे और 36वें मिनट में गोल किए। दोनो फील्ड गोल थे)
फुटबाल:
एमिरेल्ड इंटरनेशनल स्कूल- इंदौर में आयोजित लड़के के फुटबाल फाइनल में केरल ने कर्नाटक को 2-0 से हराया। केरल के लिए सीराज सीपी ने 31वें और किरण के. ने 43वें मिनट में गोल किए। महिला फाइनल (मुलाना फुटबाल स्टेडियम-बालाघाट) में मणिपुर ने पश्चिम बंगाल को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल बबीता ओइनाम देवी ने 74वें मिनट में किया।
थांग ता
थांग ता में लड़कों के केपेंट: फुहंबा आगा इवेंट में -56 किग्रा में लितानथेम ओनी सिंह (मणिपुर) ने पहला जबकि सत्यम दांगी (मध्य प्रदेश) ने दूसरा स्थान पाया। हसीफ शाह (जम्मू और कश्मीर) तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह -60 किग्रा में तुषार बुधवार (हरियाणा) को सोना, जबकि यश जाट (मध्य प्रदेश) को रजत मिला। प्रदीप (दिल्ली) तीसरे स्थान पर रहे।

लड़कों के केपेंट: फुहंबा अनिहुबा इवेंट में -56 किग्रा में शिवकांत दांगी (मध्य प्रदेश) ने पहला जबकि भारत (हरियाणा) ने दूसरा स्थान पाया। लाइपुबम विशाल शर्मा (मणिपुर) तीसरे स्थान पर रहे। -60 किग्रा की बात करें तो हिसनाम सेंचुरी सिंह (मणिपुर) को सोना मिला जबकि गर्व (दिल्ली) को रजत और तरुण शर्मा (पंजाब) को कांस्य मिला।
तलवारबाजी
लड़कियों का फाएल टीम इवेंट मणिपुर ने जीता जबकि तमिलनाडु को दूसरा स्थान मिला। हरियाणा ने कांस्य जीता। इसी तरह लड़कों का सेबर टीम इवेंट महाराष्ट्र के नाम रहा। जम्मू एवं कश्मीर ने रजत और तेलंगाना ने कांस्य जीता। लड़कियों का एपी टीम इंवेंट भी महाराष्ट्र ने जीता। मध्य प्रदेश की टीम दूसरे और केरल तीसरे स्थान पर रहा।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने चंडीगढ़ में दिव्यांग क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेला नॉर्थ ज़ोन हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में दिल्ली ऑडिट ने एजी पंजाब को 5-1 से दी शिकस्त ग्रासरूट्स हॉकी लीग के दूसरे दिन धमाकेदार प्रदर्शन जारी हरियाणा के 3 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए हुआ चयन 41वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब की पुरुष टीम को मिला कांस्य पदक खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक महिला और पुरुष हॉकी टीम पहुंची फाइनल में राष्ट्रीय खेलों में गतका में स्वर्ण पदक जीतने पर रविंद्र सिंह को सम्मानित किया एशियाई रोलर-हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत जीया ने चमकाया जीरकपुर का नाम, विधायक रंधावा ने किया सम्मानित अर्जुन बबूटा ने एशियन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता