ENGLISH HINDI Sunday, May 11, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
वक्फ संशोधन अधिनियम तुष्टिकरण की राजनीति का अंत करके मुस्लिम समुदाय को वास्तविक विकास की ओर ले जाएगा : मुस्लिम विद्वान नेता मुफ्ती शमून कासमीयोगासनों के 12 विश्व रिकॉर्ड बनेंगे : योग गुरु हिमालय सिद्ध अक्षरहिमाचल महासभा के सदस्यों ने सामाजिक संस्था संघ के अधिवेशन में की शिरकत, बागवानी सरताज पद्मश्री हरिमन को किया सम्मानितदूसरी शादी कर दुबई भागा पति, महिला थाना टीम ने चेन्नई से किया गिरफ्तारएसवाईएल नहर को हिमाचल प्रदेश के रास्ते से लाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने हेतु हरियाणा में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा : जितेंद्र नाथकृष्ण लाल रोगी सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्तपहलगाम नरसंहार: कुमाऊं सभा ने कैंडल मार्च निकाल दी शहीदों को श्रद्धांजिलीआईओएल में गैस रिसाव, एक की मौत, तीन घायल
हिमाचल प्रदेश

कानून व्यवस्था के लिए नवीन प्रौद्योगिकी के उपयोग की सार्थक पहल

February 22, 2023 05:13 PM

शिमला, फेस2न्यूज:
कानून व्यवस्था बनाये रखने और अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग तेज़ी से बढ़ रहा है। ड्रोन, विश्लेषण तकनीक, बायोमिट्रिक सहित अनेक तकनीकों का इस्तेमाल कर नागरिकोें की सुरक्षा और अपराधमुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
कानून प्रवर्तन एजेंसियां तकनीक का उपयोग करने में सदैव अग्रणी रही हैं। मिसाल के तौर पर वर्ष 1990 में सड़कों पर यातायात के नियमन पर नजर रखने के लिए डिजिटल कैमरों का उपयोग आरंभ किया गया था।
अब प्रदेश में यातायात नियमों के उल्लंघन एवं अन्य अपराधों पर नज़र रखने के लिए पुलिस द्वारा बॉडी वोर्न कैमरों का उपयोग किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा शांतप्रिय राज्य है। राज्य की पुलिस सर्तक रहने के साथ-साथ नए एवं उभरते अपराधों से निपटने के लिए भी सदैव तत्पर रहती है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में मंडी नगर के लिए तीन करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इंटीग्रेटिड सर्विलैंस एंड क्राइम रिस्पांस सेंटर, व्योमनेत्र का लोकार्पण किया। यह सेंटर किसी भी आपातकालीन स्थिति में बेहतर संचार और निगरानी के साथ आपदा की प्रतिक्रिया की क्षमता में बढ़ोतरी करेगा।
बेहतर कानून व्यवस्था प्रदान करने के लिए मंडी शहर के सभी आने-जाने वाले मुख्य स्थलों पर अत्याधुनिक तकनीक युक्त 250 कैमरे स्थापित किए गए हैं। व्योमनेत्र चोरी, अपराध नियंत्रण जैसे संदिग्ध मामलों में निगरानी करने में भी सहायक सिद्ध होगा। यह प्रणाली सुंदरनगर में स्थापित इंटैलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ क्लाउड आधारित तकनीक के साथ एकीकृत की गई है जिससे मंडी शहर की यातायात व्यवस्था की निगरानी की जाएगी।
प्रदेश सरकार व्योमनेत्र को ड्रोन के माध्यम से निगरानी और अन्य तकनीक से भी जोड़ने की योजना बना रही है। यह न केवल यातायात प्रबन्धन में सहायक सिद्ध होगा बल्कि अपराधों पर भी नजर रखी जा सकेगी। व्योमनेत्र दुर्घटना एवं आपदा जैसी आपातकालीन स्थिति में सहायक सिद्ध होने के साथ-साथ त्वरित प्रतिक्रिया प्रदान करने में भी सहायता प्रदान करेगा।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
हिमाचल महासभा के सदस्यों ने सामाजिक संस्था संघ के अधिवेशन में की शिरकत, बागवानी सरताज पद्मश्री हरिमन को किया सम्मानित चिकित्सा विशेषज्ञों के स्टाइपंड में 170 प्रतिशत तक की वृद्धि, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए सुजानपुर होली मेला हर्षोल्लास के साथ आरम्भ मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा में भाग लिया हिमाचल में तीन हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए केन्द्र से मंजूरी मिली कुल्लू की वासुकी और किन्नौर जिले की सांगला झील बदलते मौसम, जलवायु परिवर्तन और ग्लेशियरों के पिघलने का नतीजा पांगी में 4 गांव के लोगों ने रथयात्रा के साथ पुर्थी में मनाया बाहरालू जातर मेला मुख्यमंत्री ने वाघा बॉर्डर पहुंचे ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ से वर्चुअल संवाद किया हिमाचल के वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर को यूएसए की यूनिवर्सिटी से मानद उपाधि शिमला के कोटखाई में खुलेगी सब-जज कोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की घोषणा न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली , राज्यपाल ने राजभवन में दिलाई शपथ