ENGLISH HINDI Tuesday, March 10, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
आज पंजाब की नजरें मोदी की ओरः सुनील जाखड़महिला दिवस पर महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का विरोध, मोदी सरकार पर साधा निशाना. सिलेंडर पर केक रखकर काटाडेरा बस्सी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसग्लोबल विमेन पावर ने प्रेरणा देने वाले लीडर्स और एंटरप्रेन्योर्स के साथ विमेंस डे ईव मनायाअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: जाइका से जुड़ी महिलाएं बन रही सशक्तिकरण की मिसालचटगांव हिल ट्रैक्ट्स: क्या पूर्वोत्तर भारत के लिए उभरती सुरक्षा चुनौती?गौड़ीय मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वां जन्मदिन मनायामहिला दिवस पर सम्मानित होंगी यूटीसीए की खिलाड़ी अदिति श्योराण
पंजाब

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए गतके का प्रचार-पसार जरूरी : बाबा बख्शीश सिंह

March 09, 2023 09:11 PM

नेशनल गतका एसोसिएशन द्वारा विरासत संरक्षण गतका प्रतियोगिता 

आनंदपुर साहिब/रूपनगर : होले मोहल्ले के शुभ अवसर पर नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया और इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट काउंसिल ने गतका एसोसिएशन जिला रूपनगर के सहयोग से आनंदपुर साहिब में 8वें विरसा सम्भाल गतका कप का आयोजन किया गया जिसमें पंजाब और पंजाब के बाहर के प्रतिभागी गतका अखाड़ों ने मार्शल आर्ट के जंगज़ू जौहर दिखाए।

यह जानकारी देते हुए गतका एसोसिएशन जिला रूपनगर की अध्यक्ष बीबी मंजीत कौर ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं की शुरुआत बाबा बख्शीश सिंह, बाबा शेर सिंह महराणे वाले, जसमेर सिंह सेवानिवृत्त हेडमास्टर देसुमाजरा और शिवदीप सूद मुंडी खरड़ ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर नेशनल गतका एसोसिएशन के वित्त सचिव बलजीत सिंह सैनी, हरियाणा गतका एसोसिएशन के महासचिव सुखचैन सिंह कलसानी, गतका एसोसिएशन पंजाब के उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह लुधियाना भी उनके साथ थे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गतका सिख विरासत की एक अतुलनीय कला है जिसका प्रचार-प्रसार वर्तमान समय में बहुत आवश्यक है ताकि युवाओं को नशे और बुरी आदतों से दूर रखा जा सके। उन्होंने गतका की समृद्धि के लिए नेशनल गतका एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर पूरा सिख पंथ नेशनल गतका एसोसिएशन को हर तरह का सहयोग दे।

गतका सिख विरासत की एक अतुलनीय कला है जिसका प्रचार-प्रसार वर्तमान समय में बहुत आवश्यक है ताकि युवाओं को नशे और बुरी आदतों से दूर रखा जा सके। उन्होंने गतका की समृद्धि के लिए नेशनल गतका एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर पूरा सिख पंथ नेशनल गतका एसोसिएशन को हर तरह का सहयोग दे।

  

इन गतका मुकाबलों के दौरान बाबा फतेह सिंह गतका अखाड़ा सेक्टर-40 चंडीगढ़, कलगिधर गतका अखाड़ा भांबरी, फतेहगढ़ साहिब, बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह गतका स्पोर्ट्स क्लब होशियारपुर, बाबा शादी सिंह गतका अखाड़ा बाजिदपुर, खालसा गतका अखाड़ा शाहाबाद, हरियाणा, सरदार हरि सिंह नलुआ गतका अखाड़ा भुच्चो खुर्द, बठिंडा ने जंगजू कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इन प्रतियोगिताओं में परमजीत सिंह इंटरनेशनल ढाडी जत्था निक्कूवाल, गुरप्रीत सिंह भाऊवाल, गुरविंदर सिंह घनौली, जसप्रीत सिंह लोदीमाजरा, राजबीर सिंह गोबिंदपुरा, जिला गतका एसोसिएशन के चमकौर साहिब जोन के अध्यक्ष नरिंदर सिंह, रूपनगर जोन के अध्यक्ष परविंदर सिंह लाडल, घनोली जोन के अध्यक्ष अंगदबीर सिंह, उपाध्यक्ष बलजीत सिंह, भरतगढ़ जोन अध्यक्ष अमृतपाल सिंह, संतोख सिंह, जसवंत सिंह आनंदपुर साहिब, सोहन सिंह निक्कूवाल, सरबजीत सिंह घुमान, जरनैल सिंह सरपंच निक्कूवाल, गतका कोच योगराज सिंह, विजय प्रताप सिंह और हरविंदर सिंह सहित अन्य भी इस मौके पर उपस्थित थे। 

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
आज पंजाब की नजरें मोदी की ओरः सुनील जाखड़ डेरा बस्सी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ग्लोबल विमेन पावर ने प्रेरणा देने वाले लीडर्स और एंटरप्रेन्योर्स के साथ विमेंस डे ईव मनाया शाइनिंग स्टार्स स्कूल में वार्षिक उत्सव, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व महिला दिवस समारोह का आयोजन भारत-पाक सरहद पर मनाया होली उत्सव, बीएसएफ जवानों पर पुष्प वर्षा कर मुंह मीठा कराया केंद्र में कांग्रेस की सत्ता आने पर भारत-अमेरिका की डील होगी रद्दः राहुल गांधी डेरा बस्सी में तैनात सब-फायर ऑफिसर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय पैथोलॉजी कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर एम. एस. बल का सम्मान फाजिल्का के अध्यापक भीम सेन शर्मा को नेपाल में मिला अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता ने प्रेस क्लब के सदस्यों से की विशेष बैठक