Friday, 09 October 2026
Breaking News
पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
राष्ट्रीय Trending

अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरवायु की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 17 मार्च से

Read in:Hindi

चंडीगढ, फेस2न्यूज:
एएससी, अंबाला अपने अधिकार क्षेत्र पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ (यूटी), जम्मू और कश्मीर (यूटी) और लद्दाख (यूटी) से अग्निवीरवायु के रूप में पात्र युवाओं (पुरुष और महिला दोनों) के नामांकन के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित करेगा।
अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरवायु इंटेक 02/2023 की चयन परीक्षा के लिए अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना ऑनलाइन पंजीकरण, ऑनलाइन परीक्षा, शिक्षा योग्यता आदि के विवरण से संबंधित है।
अग्निवीरवायु की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की पंजीकरण प्रक्रिया 17 मार्च, 2023 को प्रात: 10 बजे से शुरू होकर 31 मार्च, 2023 को सायं 5 बजे तक चलेगी।
योग्य उम्मीदवार (पुरुष और महिला) उक्त परीक्षा के लिए वेबसाइट www.agnipathvayu.cdac.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

0 Comments