ENGLISH HINDI Sunday, February 08, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
स्टार ऑफ ट्राइसिटी के एनुअल सेरेमनी व प्री-वैलेंटाइन पार्टी में दिखेगा ग्लैमर, सम्मान और प्यार का जश्नफिल्म घूसखोर पंडित के शीर्षक को लेकर विवाद, नेटफ्लिक्स इंडिया और नीरज पांडे के खिलाफ शिकायतदिल्ली की 42 वर्षीय भारतीय पर्वतारोही ज्योति शर्मा ने रचा इतिहासआम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की सरेआम हत्यास्कूलों में बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल करने पर एक मार्च से लगेगा प्रतिबंधः मुख्यमंत्रीकनाडाई प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात, निवेश, नवाचार और कौशल विकास पर हुई सार्थक चर्चाहरियाणा में एचसीएस अधिकारी दीपक कुमार का तबादलासूरजकुंड मेले में दिखा दक्षिण भारत की चित्रकला का वैभव
राष्ट्रीय

विश्व जल संरक्षण दिवस पर ब्रह्माकुमारीज ने शुरू किया जल सप्ताह

March 23, 2023 11:24 AM

अबोहर, फेस2न्यूज ब्यूरो:
ब्रह्माकुमारीज संस्थान के शांतिवन में विश्व जल संरक्षण दिवस पर जल जन अभियान के तहत स मेलन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जल बचेगा तो कल बचेगा।
वाटर सुपरिटेंडेंट इंजीनियर नरेंद्र सिंह ने कहा कि जिस साल अधिक बारिश होती है, उस साल हम अधिक पानी का खपत करने वाली फसल को लें, लेकिन जिस वर्ष कम बारिश होती है उस समय कम पानी खर्च करने वाली फसल उगाने का संकल्प लें, इसे कहते हैं वाटर बजट।
एक्सीक्यूटिव इंजीनियर जितेंद्र कोठारी ने कहा कि बारिश में पहाड़ी इलाके का पानी तेजी से बहकर समंदर में ना चला जाए इसके लिए हमें उपाय करने हैं कि हम आसपास ऐसा कुछ करें जिससे पानी तेजी से आगे ना बढ़ पाए।
मल्टीमीडिया चीफ बीके करुणा भाई ने कहा कि संस्थान में जल संरक्षण को लेकर वर्षों पहले से ही प्रयास किए जा रहे हैं। हम लोग एक-एक बूंद जल का उपयोग करते हैं। सीवरेज पानी का ट्रीटमेंट करके उसका उपयोग पेड़-पौधों और बगीचों की सिंचाई में किया जाता है। कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय ने कहा कि जल है तो जीवन है। यदि पानी की समस्या अगर इसी तरह बढ़ती रही तो आने वाले समय में पानी का अकाल पड़ जायेगा। इसलिए हमें पानी के लिए अभी से बचाने का प्रयास करना चाहिए।
पीआरओ बीके कोमल ने कहा कि जल संकट वैश्विक समस्या के रूप में उभर रहा है। भारत सरकार से मिलकर हम लोग जल जन अभियान चला रहे हैं। जहां आप परमात्मा का ज्ञान सुनाते हैं वहां आप जल बचाने का भी ज्ञान अवश्य दें क्यों कि जल है तो जीवन है।
किसान ट्रेनिंग सेंटर के बीके चंद्रेश ने कहा कि हमारे देश 89 फीसदी पानी सिर्फ खेती के लिए खर्च होता है। दुनिया भर के 5000 ब्रह्माकुमारीज केंद्र एक-एक गांव में जाकर जल जन अभियान के अंतर्गत जल का संचय शुरू करेगी।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और राष्ट्रीय ख़बरें
गैंडे की रक्षा से विकास की पटरी तक: असम ने संरक्षण की मिसाल कायम की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में कैसे हासिल करें सफलता , शिक्षा जगत के माहिर मोटीवेटर चरणजीत कुमार मित्तल दिए टॉप-10 टिप्स सिंगापुर से आई बुरी खबर: क्या जुबीन को न्याय मिलेगा? पतंगों से सीखे जीवन की उंची और सुखद उड़ान-संतोष दीदी ई एस आई डिस्पेंसरी पंचकूला की दादागिरी- नियम मनवाऊंगा लेकिन मांगने पर नियम की कॉपी नहीं दिखाऊंगा तीन सवाल, जो बना सकता है प्रशासन को जिम्मेवार और बदल सकता है आपका लाइफस्टाइल फ्लाइट कैंसिल होने पर वैकल्पिक व्यवस्था न देना गंभीर सेवा दोष, स्पाइसजेट एयरलाइन पर लगा 60 हजार रुपये का जुर्माना ब्र.कु. नवीना बहन के दिव्य अलौकिक समर्पण समारोह का आयोजन नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज को मिला उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट दायित्व, अनुयायियों में खुशी की लहर बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के मायने