ENGLISH HINDI Sunday, March 08, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
चटगांव हिल ट्रैक्ट्स: क्या पूर्वोत्तर भारत के लिए उभरती सुरक्षा चुनौती?गौड़ीय मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वां जन्मदिन मनायामहिला दिवस पर सम्मानित होंगी यूटीसीए की खिलाड़ी अदिति श्योराणशाइनिंग स्टार्स स्कूल में वार्षिक उत्सव, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व महिला दिवस समारोह का आयोजनडॉ. गुरवारिस सिंह ने गुरमत संगीत के क्षेत्र में स्थापित किया अनोखा मील का पत्थरहोलिका दहन पर परिवार की सुख-शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की भारत-पाक सरहद पर मनाया होली उत्सव, बीएसएफ जवानों पर पुष्प वर्षा कर मुंह मीठा करायागौड़ीय मठ में चैतन्य महाप्रभु जी का जन्म महोत्सव फूलों की होली खेल कर मनाया
पंजाब

पंजाब और भारत सरकार को उत्तर तो देना ही होगा: चावला

March 26, 2023 12:31 PM

अमृतसर, फेस2न्यूज:
सितंबर 2022 में धूमकेतू की तरह अचानक ही अमृतपाल पंजाब में दिखाई देने लगा। पहले दिन से ही उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। आज जो हमारी सरकार भारत की सारी एजेंसियां लगाकर उसको ढूंढ रही हैं, जांच कर रही हैं, सवाल यह है कि पहले क्यों सोये रहे? पंजाब की पूर्व मंत्री श्रीमती लक्ष्मीकांता चावला ने सवाल उठाए हैं कि लगभग चार महीने पहले मैंने वीडियो द्वारा जनता को, सरकार को और अमृतपाल को भी चेलैंज किया था और यह भी कहा था कि सरकार पता लगाए कि यह कहां से आया है, किस एजेंसी का एजेंट है। लेकिन कुछ नहीं किया गया। अगर अजनाला की घटना न होती तो हो सकता है कि सरकारें अब भी सोई रहतीं। अब कुछ दिनों में ही इनका थाइलैंड, इंग्लैंड, इटली आदि कई देशों में इसके संपर्कों का पता चला गया। करंसी मिल गई। खालिस्तान फोर्स की जानकारी मिल गई और इसके सैकड़ों साथी भी दिखाई देने लगे। इसकी शादी के साथ भी कई प्रश्नचिह्न जुड़ गए। क्या यह अच्छा नहीं था कि जिस दिन इसने नफरत फैलानी शुरू की उसी दिन भारत की सारी एजेंसियां सावधान हो जातीं। अब तो यह हालत है, सांप निकल गया और लकीर पीटते कभी इंदौर पहुंच जाते हैं तो कभी आसाम। यह तो अच्छा है कि देर से ही सही सरकार को इसके कारनामों की जानकारी मिल गई, पर कितना अच्छा होता कि सितंबर से इसके इर्द गिर्द घेरा रहता और पंख खुलने से पहले ही इसे समेट लिया जाता। सरकार को इस घटना से सबक लेकर भविष्य में देश विरोधी तत्वों के लिए सावधान रहना ही होगा। याद रखना होगा कि अपराधी तो पकड़ा जा सकता है, पर जो जहर उसने फैला दिया उसे संभालना कठिन हो जाता है।
सरकारी एजेंसियां जांच यह भी करें कि मीडिया के जिस ग्रुप ने तीन—तीन दिन तक सितंबर में ही इसका इंटरव्यू लगातार दिखाया उनकी मंशा क्या थी। कितनी रकम लेकर उन्होंने यह सब किया या किसी मजबूरी में?

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
शाइनिंग स्टार्स स्कूल में वार्षिक उत्सव, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व महिला दिवस समारोह का आयोजन भारत-पाक सरहद पर मनाया होली उत्सव, बीएसएफ जवानों पर पुष्प वर्षा कर मुंह मीठा कराया केंद्र में कांग्रेस की सत्ता आने पर भारत-अमेरिका की डील होगी रद्दः राहुल गांधी डेरा बस्सी में तैनात सब-फायर ऑफिसर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय पैथोलॉजी कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर एम. एस. बल का सम्मान फाजिल्का के अध्यापक भीम सेन शर्मा को नेपाल में मिला अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता ने प्रेस क्लब के सदस्यों से की विशेष बैठक आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की सरेआम हत्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन करने 1 फरवरी को आएंगे पंजाब अरविंद राणा सर्वसम्मति से पीएमसी रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने