Thursday, 19 November 2026
Breaking News
मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश विद्यार्थियों के स्वागत के लिए व्हाइट कोट समारोह का आयोजन जी! हमें वेतन ही फजीहत करवाने का मिलता है  गोपाष्टमी पर मोरनी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 'माटी वंदन अभियान' और 'नमो मोरनी मिशन' का शुभारंभ  लाला लाजपत राय जी के 98वें शहादत दिवस पर मलोया में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जनकल्याण शिविर आयोजित भाजपा ने 2024 में जनता से किया मालिकाना हक़ का वादा निभाया - देवशाली क्रिकेट नर्सरी के लिए पार्ट टाइम क्रिकेट कोच के इंटरव्यू 21 नवंबर को बंधन बैंक ने सीएसआर पहलों के माध्यम से पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क सुरक्षा को बनाया और भी बेहतर मीडिया से 55 साल का संबंध, मर्यादाओं में रहकर निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता करें : स्पीकर वासुदेव देवनानी, राजस्थान विधानसभा सेंसस 2027: जनगणना में बरनाला जिला होगा नंबर-1
पंजाब Trending

24,000 रुपए की रिश्वत लेते विजीलैंस द्वारा पटवारी काबू

Read in:Hindi

नवांशहर, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान राजस्व हलका नवांशहर, जि़ला एस.बी.एस. नगर में तैनात पटवारी प्रेम कुमार को 24,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत की जाँच के उपरांत उक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध यह मामला दर्ज किया गया है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता अमरजीत सिंह निवासी करनाना, तहसील बंगा ने दोष लगाया है कि उक्त पटवारी ने उसके पिता और उसके चाचा जी की ज़मीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले किस्तों में 24,000 रुपए रिश्वत के तौर पर लिए हैं।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने सारी बातचीत अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर ली है, जब दोषी पटवारी रिश्वत की माँग कर रहा था।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि जालंधर रेंज की विजीलैंस यूनिट ने उक्त शिकायत में लगाए दोष की जाँच की और रिश्वत मांगने और लेने के दोषी पाए जाने के उपरांत उपरोक्त राजस्व विभाग के कर्मचारी के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो थाना जालंधर में भ्रष्टाचार सम्बन्धी मुकदमा दर्ज किया है और इस मामले की आगे की जाँच जारी है।

0 Comments