Friday, 16 October 2026
Breaking News
साईं मंदिर में बाबा के महासमाधि दिवस पर भक्तजनों ने स्वयं कराया बाबा को मंगल स्नान चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन ने विशाल गेट रैली करके चुनावी बिगुल बजाया श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन 16 अक्टूबर से भगवान श्री वाल्मीकि जी की पावन ज्योति का राम दरबार में भव्य स्वागत कानूनी साक्षरता और हमारा संविधान: एक सशक्त और अपराध-मुक्त भारत की नींव जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान
पंजाब Trending

मासिक धर्म को लेकर स्वच्छता के महत्व के प्रति महिलाओं को जागरूक किया उत्कर्ष फाउंडेशन ने

Read in:Hindi

महिलाओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बायोडिग्रेडेबल और वाशेबल सैनेटरी पैड्स का वितरण भी किया

(MOREPIC1) नेहा वर्मा/मोहाली 

उत्कर्ष ग्लोबल फाउंडेशन ने नया गांव ( मोहाली ) के सिंगा देवी मंदिर कॉलोनी में मासिक धर्म को लेकर स्वच्छता के महत्व के प्रति महिलाओं को जागरूक किया। नयागांव की सेनेटरी इंस्पेक्टर सुश्री संतोष वर्मा, उमेश तथा पार्षद हरमेश सिंह नट्टू, सिंगा देवी मंदिर कमेटी प्रधान जोगिंदर सिंह और पंडित सचिन ने भी अपना योगदान दिया।

इस मौके पर स्थानीय महिलाओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले सैनेटरी पैड का वितरण किया गया। यह भी बताया गया कि सैनेटरी पैड महिलाओं के मासिक धर्म के समय उपयोगी होता है ताकि उन्हें उन्नत स्वच्छता की सुविधा मिल सके। अगर सैनिटरी पैड के सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जाता है, तो इससे अनेक नुकसान हो सकते हैं। कइयों को स्किन एलर्जी या खुजली हो सकती है। अगर सैनिटरी पैड लंबे समय तक लगाया रहता है तो इससे इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है।

सभी महिलाओं को जागरूक किया गया कि पैड का सही तरीके से उपयोग करें और इसे नियमित अंतराल पर बदलते रहें और इससे कोई समस्या पैदा होती है तो चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। फाउंडेशन ने एक बायोडिग्रेडेबल और वाशेबल सेनेटरी पैड बनाया है, जिसका एक पैकेट में 4 यूनिट होते हैं जो एक साल तक चलता है। कार्यक्रम में नॉर्थ कोऑर्डिनेटर दलजीत सिंह, फंड रेजिंग मैनेजर शशांक शर्मा और सीनियर एग्जीक्यूटिव, फंड रेजिंग आकाशदीप ने भी अपना योगदान दिया।

0 Comments