Sunday, 25 October 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा ने सागर सहोड़ को न्यूजीलैंड के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में पीएचडी हेतु चयन पर दी बधाई पंचकूला में दिसंबर में लगेगा भव्य स्वदेशी महोत्सव 300 से अधिक स्टॉलों पर दिखेगी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ताकत चंडीगढ़ में भगवान वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा निकली, सैकड़ों महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा ओआरसी सैनिक अकादमी के 7 विद्यार्थियों का RIMC जून 2026 परीक्षा में चयन, संस्थान में खुशी की लहर अजय कुमार हत्याकांड: विधानसभा के बाहर लगातार दूसरे दिन परिवार के साथ धरने में शामिल हुए सुनील जाखड़ अजय हत्याकांड: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के निर्देश पी एम राहत योजना - सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए एक वरदान। वाल्मीकि समाज ने अबोहर में निकाला रोष मार्च, सीएम का पुतला फूंका श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वृंदावन को बताया श्रीजी की दिव्य रचना भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे
चंडीगढ़ Trending

अंतर्राष्ट्रीय वक्ता व लेखक प्रेम रावत प्रस्तत करेंगे “स्वयं की आवाज़” किताब

Read in:Hindi

“शांति मानवता की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी” : प्रेम रावत

(MOREPIC1)आरके शर्मा /चंडीगढ़ 

विश्व प्रसिद्ध शिक्षक, बैस्टसेलिंग लेखक एवं मानवतावादी प्रेम रावत दुनिया भर के लोगों को स्वयं से जुड़ने और अपना सर्वश्रेष्ठ जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रेम रावत टाइमलैस टुडे के साथ मिलकर अपनी पुस्तक – “स्वयं की आवाज़” का लखनऊ में 2 अप्रैल को विमोचन करेंगे। हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित यह किताब “हियर योरसैल्फ: हाउ टू फाइंड पीस इन ए नोज़ी वर्ल्ड” का हिंदी संस्करण है।

शांति के राजदूत, शिक्षक और एक मास्टर कहानीकार, प्रेम रावत ने पिछले पांच दशकों में 100 से अधिक देशों में करोड़ों लोगों से बात करने के बाद पाठकों को “स्वयं की आवाज़” के जरिए एक अनूठा संदेश, मूल्यवान ज्ञान और प्रेरक कहानियां प्रस्तुत की हैं।

पुस्तक के विषयों में शामिल हैं: अपने कानों के बीच के शोर को दूर करें, अपनी आंतरिक लय की खोज करें, स्वयं को असीम शांति में महसूस करें, जानने और विश्वास करने के बीच के अंतर को जानें, कृतज्ञता का चुनाव करें, क्षमा के माध्यम से खुद को मुक्त करें, वर्तमान पल में जिएं और दया के माध्यम से सार्वभौमिक स्व बनें।

(SUBHEAD)(MOREPIC2)50 से अधिक वर्षों तक, प्रेम रावत ने शांति के अपने संदेश को संप्रेषित करने के लिए 100 से अधिक देशों में करोड़ों लोगों से बात की है। भारत में जन्मे प्रेम ने चार साल की उम्र में अपना पहला सार्वजनिक भाषण दिया और 13 साल की उम्र में दुनिया भर में बोलना शुरू कर दिया। बाल प्रतिभा और सत्तर के दशक के किशोर आइकन से लेकर वैश्विक शांति दूत बनने तक, प्रेम ने अब तक लाखों लोगों को असाधारण स्पष्टता, प्रेरणा और गहन जीवन की शिक्षा दी है।

“पीस इज पॉसिबल” और “हियर योरसैल्फ” के बैस्टसेलिंग लेखक तथा प्रेम रावत फाउंडेशन के संस्थापक, प्रेम सभी क्षेत्र के लोगों के साथ काम करते हैं और उन्हें बताते हैं कि कैसे अपने भीतर शांति के स्रोत का अनुभव करें। उनका कामकाज 100 से अधिक देशों में फैला हुआ है, जो हरेक व्यक्ति को आशा, खुशी और शांति का व्यावहारिक संदेश प्रदान करता है।

उन्होंने शांति शिक्षा कार्यक्रम भी तैयार किया है, जो जेलों, युद्ध से तबाह देशों, सैन्य ठिकानों, 70 से अधिक देशों के अस्पतालों, स्कूलों व कॉलेजों में पढ़ाया जाता है। साल 2012 में, उन्हें ब्रांड लॉरेट इंटरनेशनल हॉल ऑफ फ़ेम – लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो इससे पहले नेल्सन मंडेला और स्टीव जॉब्स सहित सिर्फ तीन विभूतियों को मिला है। प्रेम 15,000 घंटे से अधिक फ्लाइंग अनुभव के साथ एक पायलट, आविष्कारक, फोटोग्राफर, क्लासिक कार रैस्टोरर, चार बच्चों के पिता और चार पोते-पोतियों के दादा हैं।

टाइमलैस टुडे एक मल्टी-मीडिया कंपनी और एक मोबाइल-आधारित सब्सक्रिप्शन ऐप है, जो दुनिया को एक कालातीत संदेश देता है, समृद्ध सामग्री प्रदान करता है जो लोगों को वास्तव में खुद को जानने और व्यक्तिगत शांति की खोज करने में मार्गदर्शन करता है।

0 Comments