ENGLISH HINDI Friday, May 09, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
वक्फ संशोधन अधिनियम तुष्टिकरण की राजनीति का अंत करके मुस्लिम समुदाय को वास्तविक विकास की ओर ले जाएगा : मुस्लिम विद्वान नेता मुफ्ती शमून कासमीयोगासनों के 12 विश्व रिकॉर्ड बनेंगे : योग गुरु हिमालय सिद्ध अक्षरहिमाचल महासभा के सदस्यों ने सामाजिक संस्था संघ के अधिवेशन में की शिरकत, बागवानी सरताज पद्मश्री हरिमन को किया सम्मानितदूसरी शादी कर दुबई भागा पति, महिला थाना टीम ने चेन्नई से किया गिरफ्तारएसवाईएल नहर को हिमाचल प्रदेश के रास्ते से लाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने हेतु हरियाणा में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा : जितेंद्र नाथकृष्ण लाल रोगी सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्तपहलगाम नरसंहार: कुमाऊं सभा ने कैंडल मार्च निकाल दी शहीदों को श्रद्धांजिलीआईओएल में गैस रिसाव, एक की मौत, तीन घायल
पंजाब

मेहनत और पूंजी का संगम कामयाबी के खोलता है नए राह : पद्मश्री राजिंदर गुप्ता

April 25, 2023 07:28 PM

बरनाला स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री आर्य महिला कॉलेज के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करने पहुंचे पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने 511 छात्राओं को बांटी डिग्रियां 

अखिलेश बंसल /बरनाला

विद्यार्थियों के पास आगे बढ़ने के अनेक अवसर हैं। वो मेहनत व लग्न से अपनी तरक्की के लिए एक से बढ़कर एक रास्ते खोल सकते हैं। गणात्मक की बजाय गुणात्मक पक्ष महत्वपूर्ण है। मेहनत और पूंजी का संगम कामयाबी के नए राह खोलता है। यह बात वरिष्ठ उद्योगपति पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने कही है, वह बरनाला स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री आर्य महिला कॉलेज के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करने पहुंचे थे।

  इस मौके पर उन्होंने विभिन्न कोर्सों (बीए, बीएससी, बीबीए, बीसीए, बीकॉम, एमए-पंजाबी, एमए-हिस्ट्री, एमएससी फैशन डिजायनिंग, आईटी, तथा पीजीडीसीए) से संबंधित 511 छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की। इस अवसर पर पद्मश्री गुप्ता ने कॉलेज के नए ऑडिटोरियम का शिलान्यास भी किया। 

कालेज की प्रधानाचार्य डा. सुश्री नीलम शर्मा ने दीक्षांत समारोह के महत्व से अवगत कराया, इसके साथ ही समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री राजिंदर गुप्ता की उद्योग क्षेत्र में विश्व स्तर पर प्रसिद्धि हासिल करने की उपलब्धियां गिनाई। जिन्हें सुनकर तमाम छात्राओं, अध्यापिकाओं, अतिथियों ने गुप्ता द्वारा समाज को दिए जा रहे विशेष योगदान की सराहना की।

पद्मश्री गुप्ता ने छात्राओं के समक्ष ज्ञान-विज्ञान की गति और टेक्नोलॉजी के नए स्थापित रूप के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उल्लेखनीय है कि गुप्ता ने कॉलेज की बी.वॉक, एमएससी व फैशन डिजाइनिंग कोर्स से संबंधित छात्राओं के लिए अपने औद्योगिक पंलांटों में नौकरियों के दरवाजे भी खोलने की पेशकश की।

गौरतलब है कि कालेज प्रबंध समिति की ओर से उन छात्राओं को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया जो पिछले सेशन में अपनी पढ़ाई पूरी कर विभिन्न नौकरियां हासिल की। सभी छात्राओं को पद्मश्री गुप्ता ने सम्मानित किया। छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

कालेज की प्रधानाचार्य डा. सुश्री नीलम शर्मा ने दीक्षांत समारोह के महत्व से अवगत कराया, इसके साथ ही समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री राजिंदर गुप्ता की उद्योग क्षेत्र में विश्व स्तर पर प्रसिद्धि हासिल करने की उपलब्धियां गिनाई। जिन्हें सुनकर तमाम छात्राओं, अध्यापिकाओं, अतिथियों ने गुप्ता द्वारा समाज को दिए जा रहे विशेष योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष डा. सूर्यकांत शोरी, उपाध्यक्ष संजीव शोरी, सचिव केवल जिंदल के अतिरिक्त नगर के कई गणमान्य उपस्थित थे। 

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
आईओएल में गैस रिसाव, एक की मौत, तीन घायल भारत-पाक सरहद पर रिट्रीट सेरेमनी पर भारतीय जवानों का जोश देख पाकिस्तानियों में बेचैनी पहलगाम में 'पर्यटकों' पर हुए आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला सड़े-गले गुलाब जामुन भेजने पर नामी कंपनी बेकर्स लॉंज के खिलाफ शिकायत पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स टाउनशिप, मोहाली में लिफ्ट गिरने से महिला हुई गंभीर चोटिल इमिग्रेशन कंपनी के मालिक को फिर मिली फिरौती की धमकी सफलता: अपहृत हुआ 2 साल का अक्षय सुरक्षित बरामद, बच्चे को माता-पिता के किया हवाले मनरेगा के तहत बड़े घोटाले: जिन लोगों ने रोजाना काम नहीं किया, उनके खातों में पहुंचा पैसा तथास्तु चैरिटेबल पब्लिक स्कूल में सालाना वार्षिक परिणाम घोषित वॉर ऑन ड्रग्स: नशे के खिलाफ अभियान में समाज का अहम योगदान: डीआईजी