ENGLISH HINDI Thursday, April 25, 2024
Follow us on
 
पंजाब

भारत-पाक सरहद पर मनाई रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

May 07, 2023 05:30 PM

राष्ट्रगान जन गण मन से सीमा हुई गूंजमय

  फाजिल्का-: दो देशों भारत व बांग्लादेश के राष्ट्रीय गान जन गण मन व आमार सोनार बांग्ला के लेखक व भारतीय संस्कृति को विदेशों में फैलाने वाली महान विभूति रविंद्र नाथ टैगोर की 162वीं जयंती पर फाजिल्का की भारत-पाक सीमा के अंतरराष्ट्रीय सादकी बॉर्डर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक व बॉर्डर एरिया विकास फ्रंट के अध्यक्ष लीलाधर शर्मा ने बताया कि अबोहर से विशेष तौर पर देशभक्ति का जज्बा लेकर आए संत कबीर मॉडल स्कूल व महर्षि दयानंद डिग्री कॉलेज अबोहर के सैकड़ों विद्यार्थियों, प्रिंसिपल व शिक्षकों द्वारा दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान जन गण मन गाया तो भारत और पाकिस्तान की सीमा गूंजमय हो गई।

नेशनल अवॉर्डी दर्शन लाल चुघ ने रविंद्र नाथ टैगोर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्कूल व कालेज प्रबंधक कमेटी द्वारा सीमा पर दी जा रही सेवाओं को देखते बीएसएफ के कंपनी कमांडर जे.के. सिंह उनके साथ स्वदेश पांडे, लीलाधर शर्मा, अध्यापक कुलवंत राय कमल व अन्यों को सम्मानित किया गया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
किसानों ने रुकवाई संगरूर के पत्रकार के घर की कुर्की जेल में भिड़े कैदी, दो की मौत-दो घायल, 10 के खिलाफ मामला दर्ज भारतीय सेना में तैनात अग्निवीर जवान सुखविंदर सिंह ड्यूटी के दौरान शहीद भारत-पाक बॅार्डर पर बैसाखी उत्सव की धूम : पाकिस्तानी भी भांगड़े व गिद्दे पर थिरके बरनाला के बहुचर्चित सन्नी हत्याकांड में आरोपित हुए बा-इज्जत बरी वरिष्ठ पत्रकार जगीर सिंह जगतार का निधन गतका खेल लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का बेहतर, आसान और सस्ता विकल्प - हरजीत सिंह ग्रेवाल खास खबरः चुनावों संबंधित हर नई अपडेट के लिए बरनाला प्रशासन ने तैयार किया सोशल मीडिया हैंडल शिकंजाः किसी भी धार्मिक स्थल पर राजनीतिक रैली नहीं कर सकेंगी राजनीतिक पार्टियां शिकंजाः चुनाव प्रत्याशयों को 10 हजार रुपये से अधिक का खर्च करने हेतु चेक, ड्राफ्ट, आरटीजीएस के माध्यम से करना होगा भुगतान