ENGLISH HINDI Tuesday, February 17, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
प्रोफेशनल क्रिकेट अकादमी और जे.आर.क्रिकेट अकादमी की टीमें फाइनल में 28 फरवरी से पूर्व ई-केवाईसी सुनिश्चित करें सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थीसामर्थ्य का शानदार समारोह: 24वें कैविनकेयर एबिलिटी अवॉर्ड्स 2026 में पाँच अग्रणी भारतीय विकलांग उपलब्धि-धारकों को सम्मानव्यापारी नेता अजय गुप्ता सर्वसम्मति से चुने गए चण्डीगढ़ बिज़नेस काउंसिल के अध्यक्षरहें न रहें हम , महका करेंगे.... महाशिवरात्रि पर श्री हनुमंत धाम में 11000 से अधिक श्रद्धालुओं को पंचमुखी रुद्राक्ष का गान्ना बांधाराष्ट्रीय करणी सेना संघ का विस्तार : विजय सिंह राणा चण्डीगढ़ इकाई के अध्यक्ष नियुक्तमहर्षि दयानन्द सरस्वती जी का 202वां जन्मोत्सव भव्यता एवं श्रद्धा के साथ संपन्न
हिमाचल प्रदेश

यक्ष प्रश्न जो मेरी समझ में नहीं आया

Dharam Loona | November 17, 2025 09:18 AM
Dharam Loona

मनमोहन सिंह

आज बैठे बैठे न जाने क्यों मुझे वैसे ही एक घटना याद आ गई जो बरसों पहले मेरे गांव धर्मपुर में घाटी थी। एक रात हमारे बाज़ार की एक दुकान में चोरी हो गई। हमारे लिए यह हैरानी की बात थी क्योंकि हिमाचल प्रदेश में वैसे भी चोरी चाकरी के मामले बहुत कम होते हैं। इसलिए गांव के लोग बाज़ार में इकट्ठे हो गए। पुलिस अपना काम कर रही थी। पर हर कोई चोर की तारीफ कर रहा था।

एक साहब कह रहे थे, " कुछ भी हो कमाल का चोर है कितनी सफाई से माल उड़ाया है। चौकीदार तक को खबर नहीं लगने दी "। दूसरा कह रहा था, " देखो जी ताला तोड़ा नहीं पूरी सफाई से खोल दिया। बाहर से तो पता ही नहीं चलता कि अंदर से दुकान खाली हो गई है "। एक और सज्जन बोले, " अजी मैं रात ग्यारह बजे दिल्ली से आया तब भी सब ठीक ही लग रहा था, मतलब चोरी रात ग्यारह बजे के बाद ही हुई"। मैं चुपचाप खड़ा सुन रहा था कि लोग चोर की तारीफ के पुल बांध रहे थे।

कुछ ने तो यह कहते हुए घर की राह ले ली कि इतने शातिर चोर को पकड़ना पुलिस के बस की बात नहीं। सबके मुंह से चोर के लिए वाह ही निकल रही थी। कोई चोर या चोरी की निंदा नहीं कर रहा था। किसी का ध्यान चोरी पर था ही नहीं। मेरे लिए यह एक यक्ष प्रश्न है कि चोर की तारीफ होनी चाहिए थी या उसके कृत्य की निंदा? मैं आज तक इसी उलझन में हूं कि क्या चोरी की निंदा होनी चाहिए या चोर की निपुणता की तारीफ?

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
28 फरवरी से पूर्व ई-केवाईसी सुनिश्चित करें सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी हिमाचल में पहली बार खुदरा शराब ठेकों और प्रवेश टोल बैरियरों की ई-नीलामी कांगड़ा में पर्यटन को लगेंगे पंख, एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन परियोजना का होगा निर्माण स्कूलों में बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल करने पर एक मार्च से लगेगा प्रतिबंधः मुख्यमंत्री 28 अप्रैल से 6 मई, 2026 तक आयोजित की जाएंगी विभागीय परीक्षाएं पांगी में मशालें जलाकर भगाए राक्षस, माइनस तापमान में शुरू हुआ ऐतिहासिक खौउल उत्सव! लोक भवन में उत्तर प्रदेश एवं पूर्वोत्तर राज्यों के स्थापना दिवस समारोह आयोजित हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र को नई दिशा देगा: मुख्यमंत्री हिमाचल औषधियों गुणों से युक्त भांग के लिए जाना जाएगा, मुख्यमंत्री की ‘ग्रीन टू गोल्ड’ पहल से बढ़ेगी किसानों की आमदनी मेरा हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचलः मुख्यमंत्री, चिट्टे के विरुद्ध बिलासपुर में उमड़ा जन सैलाब