ENGLISH HINDI Tuesday, March 31, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी, अमरावती क्रिकेट एकेडमी, सनराइज़ क्रिकेट एकेडमी और सी.एल. चैंप्स. क्रिकेट एकेडमी (पंचकूला) की टीमें सेमीफ़ाइनल मेंअमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीतेमठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहरश्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजनहल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांगगौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारियाहरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर ने
हरियाणा

अमित शाह 24 दिसंबर को पंचकूला दौरे पर, मुख्यमंत्री सैनी के साथ कई अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल

December 21, 2025 06:30 PM

फेस2न्यूज/चंडीगढ़ 

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 24 दिसंबर को पंचकूला के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 

सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने आज पंचकूला में केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों व कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सभी कार्यक्रमों का भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन तथा संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्व पूर्ण करें। उन्होंने कार्यक्रमों के दौरान सुगम यातायात एवं वाहनों के पार्किंग की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। 

अपने पंचकूला दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘साहिबजादों को नमन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इससे पूर्व वे इंद्रधनुष ऑडिटोरियम परिसर में वीर बाल दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। 

इसके अतिरिक्त श्री अमित शाह सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में पुलिस पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे तथा जवानों को संबोधित करेंगे। वे एमडीसी सेक्टर-1, पंचकूला स्थित अटल पार्क में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा पंचकमल में उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इसी दिन श्री अमित शाह एक मेगा रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करेंगे। इसके साथ ही वे इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित मेगा कोऑपरेटिव कॉन्फ्रेंस में भी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। 

इस अवसर पर पंचकूला के उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त श्रीमती सृष्टि गुप्ता, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्रीमती वर्षा खांगवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हरियाणा ख़बरें
हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर काटते थे गोवंश, नहर में फेंकते थे सबूत, अब सलाखों के पीछे ! डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-8, पंचकूला ने वार्षिक समारोह “नवांकुर” भव्यता के साथ मनाया हरियाणा पुलिस ने लॉन्च किया ‘अभेद्य’ मोबाइल ऐप, रंगदारी कॉल्स पर लगेगी लगाम , देश में पहली अनूठी पहल मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी सहित पहले नवरात्र पर किए माता मनसा देवी के दर्शन, लिया आशीर्वाद समाजसेवी प्रदीप गोयल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया सम्मानित 37 वर्षों में पहली बार वसंत उत्सव का आयोजन सूरजकुंड मेले की तर्ज पर , मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किया शुभारंभ नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर प्रहार: पारदर्शी भर्ती से युवाओं का विश्वास बहाल, “झूठ की दुकान” की राजनीति बेनकाब मनोहर लाल खट्टर अचानक तरुण भण्डारी से मिलने पहुँचे, आत्मीय मुलाकात ने छोड़ी गहरी छाप कंपनी संचालक से 33 करोड़ के गबन मामले में एक अन्य आरोपी दिल्ली से काबू, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा