ENGLISH HINDI Saturday, February 28, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
ये दिल ये पागल दिल मेरा...वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन की बुक लवर्स फोरम की मासिक बैठक का आयोजनसेक्टर-50 जीसीसीबीए के एनएसएस और रेड रिबन क्लब ने थैलेसीमिया रोगियों के लिए 107 यूनिट रक्त एकत्र कियाडेरा बस्सी में तैनात सब-फायर ऑफिसर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तारनायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर प्रहार: पारदर्शी भर्ती से युवाओं का विश्वास बहाल, “झूठ की दुकान” की राजनीति बेनकाबअंतरराष्ट्रीय पैथोलॉजी कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर एम. एस. बल का सम्मानश्री साईं पालकी को अपने घर में निमंत्रण देने ड्रॉ 26 को मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप कालका ने किया संगीतमय कार्यक्रम जशन-ए-गीत का आयोजन
पंजाब

धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाने का खामियाजा भुगत रहीं हैं वनीत कौर : जेल जाने से लेकर पति से अलगाव भी सहन किया

June 14, 2024 11:19 AM

पास्टर अंकुर नरूला द्वारा वनीत कौर के खिलाफ पुलिस में की गईं शिकायतें आखिरकार झूठी साबित हुईं, सिख जत्थेबंदियों ने पंजाब सरकार से पास्टर अंकुर नरूला मिनिस्ट्री के क्रियाकलापों की गहन जांच की मांग उठाई


चंडीगढ़: पंजाब में हिंदुओं व सिखों का ब्रेनवाश करके धर्मांतरण कराए जाने का काम धड़ल्ले से चल रहा है परंतु राज्य सरकार से लेकर स्थानीय प्रशासन तक सब आंखे मूंदे बैठे हैं। इसके अलावा जो इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, उन्हें पुलिस द्वारा प्रताड़ित करवाया जाता है। ये कहना है जालंधर निवासी वनीत कौर का।

यहां चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने खुलासा किया कि कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने पास्टर अंकुर निरूला के कुछ वीडिओ देखे जिनमें वह हिंदू और सिख धर्मों के खिलाफ बोल रहा है तथा जनता को ईसाई धर्म की खूबियां गिनाते हुए इसे अपनाने की सलाह दे रहा है। उन्हें ये बहुत ही नागवार गुजरा तथा उन्होंने उसके खिलाफ अभियान छेड़ दिया।

इससे परेशान होकर पास्टर अंकुर निरूला ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए वनीत कौर के खिलाफ पर्चा दर्ज करवा दिया। इस कारण वनीत कौर को 42 दिन जेल में काटने पड़े। बाहर आकर उन्होंने फिर से पास्टर अंकुर निरूला के खिलाफ अपना अभियान और भी जोर शोर से शुरू कर दिया तो पास्टर अंकुर निरूला ने फिर से उनके खिलाफ पुलिस को झूठी शिकायत से दी कि वनीत कौर तेज़ाब की बोतलें लेकर उनके कार्यालय में जबरन घुस गईं व हमला कर दिया।

पास्टर अंकुर निरूला ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए वनीत कौर के खिलाफ पर्चा दर्ज करवा दिया। इस कारण वनीत कौर को 42 दिन जेल में काटने पड़े। बाहर आकर उन्होंने फिर से पास्टर अंकुर निरूला के खिलाफ अपना अभियान और भी जोर शोर से शुरू कर दिया तो पास्टर अंकुर निरूला ने फिर से उनके खिलाफ पुलिस को झूठी शिकायत से दी कि वनीत कौर तेज़ाब की बोतलें लेकर उनके कार्यालय में जबरन घुस गईं व हमला कर दिया।

पुलिस ने शिकायत ले ली तो वनीत कौर ने आरटीआई डाल कर इस शिकायत का स्टेट्स मांग लिया, जिसमें पुलिस विभाग से जवाब मिला कि ये शिकायत झूठी है। उधर उनके पति ने भी उन पर दबाव डालना शुरू कर दिया कि वे इस अभियान को बंद कर दें। ऐसा न करने पर उनके पति ने भी उनका साथ छोड़ दिया।

अब वनीत कौर ने पंजाब सरकार को पत्र लिख कर मांग की है कि इस पूरे मामले की एसआईटी गठित करके जांच कराए और पास्टर अंकुर निरूला द्वारा कराए जा रहे धर्मांतरण को रोके व उस पर मामला दर्ज करवाया जाए। उनके समर्थन में आज कई सिख जत्थेबंदियों भी मौजूद रहीं जिनमें निहंग सिंह जत्थेदार गुरप्रीत सिंह कैलिफ़ोर्निया, मिशन शहीद बाबा बाघ सिंह अहलूवालिया के गद्दीनशीन इकबाल सिंह अहलूवालिया एवं बाबा प्रगट सिंह जी दी फौज, तरना दल, लुधियाना के राजा राज आदि के प्रतिनिधि शामिल रहे।

इन सभी से अंकुर नरूला मिनिस्ट्री के संचालक अंकुर नरूला, प्रेजिडेंट जितेंदर कुमार उर्फ़ गौरव मसीह, विक्लव गोल्ड, लुकस मसीह, राजदीप कौर, प्रवेश कुमारी व सोनिया आदि के क्रियाकलापों की गहन जांच की मांग उठाई।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
डेरा बस्सी में तैनात सब-फायर ऑफिसर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय पैथोलॉजी कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर एम. एस. बल का सम्मान फाजिल्का के अध्यापक भीम सेन शर्मा को नेपाल में मिला अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता ने प्रेस क्लब के सदस्यों से की विशेष बैठक आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की सरेआम हत्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन करने 1 फरवरी को आएंगे पंजाब अरविंद राणा सर्वसम्मति से पीएमसी रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने श्री हिन्दू तख्त संगठन के विस्तार, प्रचार-प्रसार तथा आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श को बैठक हरियाणा सरकार हमेशा स्वतंत्र प्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खरड़ में लोहड़ी फेस्टिवल की धूम