Sunday, 19 April 2026
Breaking News
गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला
हरियाणा Trending

चुनाव में सुरक्षा की दृष्टि से हरियाणा पुलिस के अलावा अर्धसैनिक व सुरक्षा बलों की कंपनियां होंगी तैनात: पंकज अग्रवाल

Read in:Hindi

निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही निर्वाचन आयोग का लक्ष्य , हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 का शीर्ष स्लोगन होगा 'चुनाव का पर्व-प्रदेश का गर्व'

फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल, जो चुनावों के दौरान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती पर गठित राज्य कमेटी के चेयरमैन भी हैं, ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही चुनाव आयोग का लक्ष्य है। इसके मद्देनजर, राज्य पुलिस के साथ-साथ केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों जैसे बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, आरपीएफ की कंपनियां भी मुस्तैदी से तैनात रहेंगी। इसका मुख्य उद्देश्य है कि लोग निर्भीक होकर, बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

(MOREPIC1) श्री अग्रवाल ने सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से लोगों में विश्वास बनाए रखने के लिए केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कम्पनियों का मुख्य कार्य चुनाव प्रक्रिया के दौरान फ्लैग मार्च व ऐरिया डोमिनेशन द्वारा मतदाताओं में सुरक्षित माहौल का विश्वास पैदा करना है। इसके अलावा, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी भी रखेंगी ।

मतदान केंद्रों के आसपास आंतरिक सुरक्षा बनाये रखने के लिए हरियाणा पुलिस, आईआरबी तथा होम गार्ड के जवानों की तैनाती रहेगी। क्रिटिकल श्रेणी के मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की विशेष तैनाती रहेगी। इसके अलावा, वेबकास्टिंग द्वारा भी मतदान केंद्रों पर निगरानी रखी जाएगी।

(SUBHEAD)बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं की मतदान में सहायता के लिए एनसीसी/एनएसएस व रेडक्रॉस के वालंटियर्स की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के लिए 'चुनाव का पर्व-प्रदेश का गर्व' शीर्ष स्लोगन दिया है। विभाग के इस लक्ष्य को तभी पूरा किया जा सकता है जब अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि इस पर्व को हर्ष, शांति, भाईचारे के साथ मनाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती के बारे में कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग से 225 कंपनियों की मांग की गई थी जिसमें से 70 कंपनियां 25 अगस्त, 2024 तक राज्य में पहुँच चुकी थी। आरम्भ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 15 कंपनियां, सीमा सुरक्षा बल की 10, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की 15, भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 10, सशस्त्र सीमा बल की 10 तथा रेलवे सुरक्षा बल की 10 कंपनियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हरियाणा में सीधा भेजा गया है।

शेष 155 कंपनियां जम्मू व कश्मीर के पहले व दूसरे चरण के चुनाव के बाद 24 सितंबर, 2024 तक राज्य में पहुँच जाएँगी जिनमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 25 कंपनियां, सीमा सुरक्षा बल की 15, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की 30, भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 25, सशस्त्र सीमा बल की 35 तथा रेलवे सुरक्षा बल की 25 कंपनियां शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर, 2024 को चुनाव होने के बाद ईवीएम, स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए 30 कंपनियां राज्य में मतगणना पूरी होने तक तैनात रहेंगी।