ENGLISH HINDI Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में किए गए 3 नए नगर निगम सृजित

April 03, 2021 06:56 PM

शिमला, (विजयेन्दर शर्मा) मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरों के योजनाबद्ध विकास के लिए ही प्रदेश सरकार ने 03 नए नगर निगम सृजित किए और जनसंख्या एवं तीव्र विकास की दृष्टि से नगर निगम के लिए सोलन शहर का दावा सबसे मजबूत था। जय राम ठाकुर आज सोलन में वार्ड नम्बर 04 चम्बाघाट सलोगड़ा से भाजपा प्रत्याशी स्वाति, वार्ड नम्बर 17 बसाल पट्टी कथेड़ से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार तथा वार्ड नम्बर 03 कथेड़ से भाजपा प्रत्याशी रजनी बाला के पक्ष में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमन्त्री ने नगर निगम सृजित करने के लिए सोलन के साथ सटे उन सभी गांवो के निवासियों का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से सोलन नगर निगम बन सका है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल नगर निगम में सम्मिलित किए गए ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को अनेक कर लगाने के नाम पर भ्रमित कर रहे हैं। लोगों में यह अफवाह फैलाई जा रही है कि गांव के इन क्षेत्रों में गौमाता पालने एवं अपनी भूमि पर भी भारी कर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग इन बातों पर ध्यान न दें क्योंकि अफवाहें केवल अफवाहें ही रहेंगी। इन क्षेत्रों में अगले 05 वर्ष तक किसी प्रकार का कोई कर नहीं लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जन-जन की भलाई के लिए ही प्रदेश सरकार ने नगर निगम बनाया है और नगर निगम के बनने से सभी लाभान्वित होंगें। उन्होंने कहा कि 2021 की जनगणना में सोलन शहर की जनसंख्या 50,000 से अधिक हो जाएगी और उस स्थिति में यदि नगर निगम में सम्मिलित ग्रामीण क्षेत्रों के वासी निगम परिधि से बाहर होना चाहेंगे तो सरकार उनकी इच्छा का सम्मान करेगी।
जय राम ठाकुर ने कहा कि आज के संकट के काल में देश और प्रदेश के लोग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के साथ पूर्ण विश्वास के साथ खड़े हैं और प्रधानमन्त्री सभी के विश्वास पर खरा उतरते हुए न केवल देश को संकट से उबारने के लिए कार्यरत हैं अपितु विश्व स्तर पर अपनी कार्यकुश्लता का लोहा मनवा रहे हैं।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि पूर्व के चुनावों की भान्ति नगर निगम सोलन के चुनावों में भी विकास को समर्पित भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी के साथ से विकास को जन सुलभ बनाने के लिए कार्यरत है और नगर निगम सोलन में भाजपा प्रत्याशियों की जीत क्षेत्र में विकास के एक नए युग का सूत्रपात करेगी।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
बागी विधायकों पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला लोकतंत्र की बड़ी जीत: नरेश चौहान तीन माह में गोविंद सागर झील में चलेंगे क्रूज, शिकारा- मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों से विश्वासघात करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय: पुलिस साइबर लैब की स्थापना को स्वीकृति नीलामी एवं निविदा के माध्यम से आबकारी नीति को स्वीकृति स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित सरकार ने नहीं बनाया विवेक अग्निहोत्री को ब्रांड एम्बेसडर राजभवन में अरूणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का स्थापना दिवस आयोजित हमीरपुर क्षेत्र में केवी नादौन व केवी सलोह का लोकार्पण चिकित्सा अधिकारियों की मांगों और शिकायतों के निवारण के लिए समिति गठित: मुख्यमंत्री