ENGLISH HINDI Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
हिमाचल प्रदेश

क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में भवनों की नीलामी प्रक्रिया 14 दिसम्बर को

November 30, 2021 06:47 PM

धर्मशाला, (विजयेन्दर शर्मा) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.गुरदर्शन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला परिसर में पुराने असुरक्षित आवासीय भवनों को गिराया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि 14 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे नीलामी प्रक्रिया की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक बोलीदाता को 2500 रुपये की धरोहर राशि डिमांड ड्राफट/एफडी के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के नाम पर 13 दिसम्बर, 2021 को सायं 4 बजे तक या उससे पहले जमा करनी होगी। उन्होंने बताया कि 13 दिसम्बर, 2021 को सायं 4 बजे के बाद किसी भी बोलीदाता का डिमांड ड्राफट स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नीलामी बोली में शामिल होने से पहले इच्छुक पार्टियों द्वारा भवन का निरीक्षण किया जा सकता है। नीलामी प्रक्रिया में अधिकतम बोलीदाता को सिक्योरिटी डिपॉजिट 10 हज़ार रुपये एफडी के रूप में जमा करवाना होगा और 20 दिनों के अन्दर भवनों का मलबा पूरी तरह से उठाना होगा। अधिक जानकारी के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, धर्मशाला के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
बागी विधायकों पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला लोकतंत्र की बड़ी जीत: नरेश चौहान तीन माह में गोविंद सागर झील में चलेंगे क्रूज, शिकारा- मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों से विश्वासघात करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय: पुलिस साइबर लैब की स्थापना को स्वीकृति नीलामी एवं निविदा के माध्यम से आबकारी नीति को स्वीकृति स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित सरकार ने नहीं बनाया विवेक अग्निहोत्री को ब्रांड एम्बेसडर राजभवन में अरूणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का स्थापना दिवस आयोजित हमीरपुर क्षेत्र में केवी नादौन व केवी सलोह का लोकार्पण चिकित्सा अधिकारियों की मांगों और शिकायतों के निवारण के लिए समिति गठित: मुख्यमंत्री