ENGLISH HINDI Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
चंडीगढ़

आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ: संडे कार बज़ार डीलरों ने तिरंगा यात्रा का आयोजन कर देश के शहीदों को किया सलाम

August 14, 2022 08:32 PM

आर के शर्मा/चंडीगढ़ 

चंडीगढ़ कर बज़ार डीलर्स एसोसिएशन की ओर से आज यहां मनी माजरा स्थित संडे कार बज़ार में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के जश्न को समर्पित सूद बिरादरी की ओर से निकाली गई इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने किया और इस मौके पर शहर की महापौर सरबजीत कौर भी विशेष तौर पर शामिल हुई।

तिरंगा यात्रा कार बज़ार से शुरू होकर सेक्टर की मार्कीट और अन्य इलाकों से होती हुई वापिस कार बज़ार पहुंची। देश की शान तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देश भक्ति के तरानों ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।

इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलशन कुमार, चेयरमैन अमरीक सिंह, महासचिव एसके सूद, उपाध्यक्ष विशाल वालिया, संयक्त सचिव अनिल कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों और मेंबरों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
गुरुओं के सिखों को खालिस्तानी कहने वालों को मुहं तोड़ जवाब देना जरूरी : दया सिंह चंडीगढ़ के वेदांत सैनी (एआईआर 26) - 100 परसेंटाइल के साथ ट्राइसिटी टॉपर मनीष तिवारी, सभी पर भारी, कांग्रेसजन जोश में : राज नागपाल नंगल में हिन्दू नेता की हत्या के खिलाफ विहिप, चण्डीगढ़ ने किया रोष प्रदर्शन भारतीय योग संस्थान का 58वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया वर्ष 2025 से विनाशकारी आपदाएं अपना तीव्रतम रूप धारण करने लगेंगी : पं. काशीनाथ मिश्र आरडब्ल्यूए, से. 27-डी की एजीएम में सेक्टर के रखरखाव की प्रशंसा की, बबला ने सेक्टर की डायरेक्टरी रिलीज़ की एसजेवीएन ने किया उत्तरी क्षेत्र के सतर्कता अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं पारस्‍परिक विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ प्रेस कल्ब में तीन दिवसीय जर्निलिस्ट लिटरेचर फेस्टिवल शुरु ओम महादेव कांवड़ सेवादल कराएगा शिव महापुराण कथा एवं 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह