ENGLISH HINDI Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
चंडीगढ़

चण्डीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी शिव सेना

September 04, 2022 05:28 PM

आर के शर्मा/चंडीगढ़ 

शिवसेना, चण्डीगढ़ प्रदेश की एक अहम बैठक में चण्डीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा गरीब लोगों के मकानों का सर्वे कर उनके मकानों को कैंसिल किये जाने के मुद्दे पर चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि शिवसेना जल्द ही जहां-जहां हाउसिंग बोर्ड के सर्वे चल रहे हैं वहाँ उसके खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी और हाउसिंग बोर्ड की गलत नीतियों को लागू नहीं होने देगी।

ये जानकारी पार्टी के स्थानीय प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह राजपूत ने दी। उन्होंने चार शिव सैनिकों की पदोन्नति की जिसमें मनोज कुमार शुक्ला को संगठन मंत्री तथा रविंद्र पांडे व राजीव अग्निहोत्री को सचिव नियुक्त किया गया जबकि आकाश सक्सेना को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। उन्होंने बताया कि पार्टी के विभिन्न शाखाओं यथा ट्रांसपोर्ट सेना ,मजदूर सेना, महिला सेना, युवा सेना, विद्यार्थी सेना, वेंडर सेना, पूर्वांचल सेना, माइनॉरिटी सेना, हिमाचल और गढ़वाल सेना के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द कर दी जाएगी और शिवसेना पार्टी को चंडीगढ़ में जल्द से जल्द मजबूत कर लोगों की समस्याओं को सुलझाया जाएगा।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
गुरुओं के सिखों को खालिस्तानी कहने वालों को मुहं तोड़ जवाब देना जरूरी : दया सिंह चंडीगढ़ के वेदांत सैनी (एआईआर 26) - 100 परसेंटाइल के साथ ट्राइसिटी टॉपर मनीष तिवारी, सभी पर भारी, कांग्रेसजन जोश में : राज नागपाल नंगल में हिन्दू नेता की हत्या के खिलाफ विहिप, चण्डीगढ़ ने किया रोष प्रदर्शन भारतीय योग संस्थान का 58वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया वर्ष 2025 से विनाशकारी आपदाएं अपना तीव्रतम रूप धारण करने लगेंगी : पं. काशीनाथ मिश्र आरडब्ल्यूए, से. 27-डी की एजीएम में सेक्टर के रखरखाव की प्रशंसा की, बबला ने सेक्टर की डायरेक्टरी रिलीज़ की एसजेवीएन ने किया उत्तरी क्षेत्र के सतर्कता अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं पारस्‍परिक विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ प्रेस कल्ब में तीन दिवसीय जर्निलिस्ट लिटरेचर फेस्टिवल शुरु ओम महादेव कांवड़ सेवादल कराएगा शिव महापुराण कथा एवं 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह