ENGLISH HINDI Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
चंडीगढ़

शंकराचार्य जी की घोषणा : हिंदू राष्ट्र बनाएंगे-भारत भव्य बनाएंगे

September 23, 2022 08:57 AM

आर के शर्मा/चंडीगढ़  

सेक्टर 32 स्थित एसडी कॉलेज में आदि शंकराचार्य परंपरा के 145वें शंकराचार्य पूज्य पाद निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज जी ने कॉलेज ऑडिटोरियम में भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए घोषणा की कि हिंदू राष्ट्र बनाएंगे-भारत भव्य बनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर सनातनी एक सैनिक हो।

शंकराचार्य ने साथ ही यह यह भी चेतावनी दी कि कश्मीर से भगा दिए गए और दिल्ली में शरण ली है,अब दिल्ली के बाद कहां जाओगे? उन्होंने हिंदुओं से अपील की हर हिंदू प्रतिदिन 75 मिनट भगवान को प्रदान करें। कोई भी आपके आसपास भूखा-प्यासा नहीं रहना चाहिए, हर जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए।

शंकराचार्य ने साथ ही यह यह भी चेतावनी दी कि कश्मीर से भगा दिए गए और दिल्ली में शरण ली है,अब दिल्ली के बाद कहां जाओगे? उन्होंने हिंदुओं से अपील की हर हिंदू प्रतिदिन 75 मिनट भगवान को प्रदान करें। कोई भी आपके आसपास भूखा-प्यासा नहीं रहना चाहिए, हर जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंजाब-हरियाणा में विभिन्न धर्मों की बाढ़ आ चुकी है। धर्म केवल एक ही है जोकि शास्त्र एवं वैदिक परंपरा से अनुग्रहित होकर आया है। उन्होंने प्रत्येक भक्त से अपील की कि वह प्रतिदिन ₹1 धर्म कार्य के लिए अवश्य जमा करें। कार्यक्रम की आयोजक समिति के सदस्यों नवनीत गुप्ता,अनिल कौशल, रोहित खन्ना व डॉ. अनुकांत गोयल ने पूज्य पाद महाराज जी का चंडीगढ़ पधारने पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया और भविष्य में फिर दोबारा पधारने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य व्यक्तियों एसडी कॉलेज के प्रिंसिपल अजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, नगर निगम उपमहापौर अनूप गुप्ता, पार्षद हरमनप्रीत सिंह व भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव रुबी गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात सैंकड़ों लोगों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
गुरुओं के सिखों को खालिस्तानी कहने वालों को मुहं तोड़ जवाब देना जरूरी : दया सिंह चंडीगढ़ के वेदांत सैनी (एआईआर 26) - 100 परसेंटाइल के साथ ट्राइसिटी टॉपर मनीष तिवारी, सभी पर भारी, कांग्रेसजन जोश में : राज नागपाल नंगल में हिन्दू नेता की हत्या के खिलाफ विहिप, चण्डीगढ़ ने किया रोष प्रदर्शन भारतीय योग संस्थान का 58वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया वर्ष 2025 से विनाशकारी आपदाएं अपना तीव्रतम रूप धारण करने लगेंगी : पं. काशीनाथ मिश्र आरडब्ल्यूए, से. 27-डी की एजीएम में सेक्टर के रखरखाव की प्रशंसा की, बबला ने सेक्टर की डायरेक्टरी रिलीज़ की एसजेवीएन ने किया उत्तरी क्षेत्र के सतर्कता अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं पारस्‍परिक विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ प्रेस कल्ब में तीन दिवसीय जर्निलिस्ट लिटरेचर फेस्टिवल शुरु ओम महादेव कांवड़ सेवादल कराएगा शिव महापुराण कथा एवं 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह