ENGLISH HINDI Tuesday, March 17, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
खेल

एम. डी. इलेवन की टीम ने चेयरमैन इलेवन को पराजित किया

December 12, 2025 07:11 PM

  फेस2न्यूज / शिमला

हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के उन्नीसवें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री आबिद हुसैन सादिक ने बी. सी.एस. स्कूल के खेल मैदान में किया । 

इस क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में एम. डी. इलेवन की टीम ने चेयरमैन इलेवन की टीम 5 रनों से पराजित किया। एम. डी. इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर्स में 108 रनों का लक्ष्य दिया। एम. डी. इलेवन की ओर से उप कप्तान हेमंत भारद्वाज ने सर्वाधिक 25 रनों का योगदान दिया। चेयरमैन इलेवन की ओर से योगेश ओर लवेश लैटका ने तीन-तीन विकेटस लिए। चेयरमैन इलेवन की टीम 102 रन बनाकर 18 ओवर्स में आल आउट हो गई। एम. डी. इलेवन की ओर से हरीश ने 22 रन देकर चार विकेटस, विनोद चौहान ने 8 रन देकर 3 विकेटस लिए और हेमंत भारद्वाज ने एक विकेट हासिल किया। हेमंत भारद्वाज को मैन ऑफ़ दी मैच चुना गया। 

इस अवसर पर श्री नरेश ठाकुर, निदेशक कार्मिक और मनीष महाजन, निदेशक इलेक्ट्रिकल भी उपस्थित रहे।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
महिला दिवस पर सम्मानित होंगी यूटीसीए की खिलाड़ी अदिति श्योराण लाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-15 कैश प्राइज क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे संस्करण की ट्रॉफी का अनावरण सरगुन अरोड़ा ने चंडीगढ़ मास्टर्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता ट्रिपल क्राउन सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया गुप्ता मेमोरियल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बैंक ऑफ़ बड़ौदा से 6 रन के मामूली अंतर से हारी जे.आर. क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला ने चौथे आर.पी. सिंह मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट, 2026 का खिताब जीता प्रोफेशनल क्रिकेट अकादमी और जे.आर.क्रिकेट अकादमी की टीमें फाइनल में चण्डीगढ़ खो-खो टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया कोच बहनों की मेहनत रंग लाई, खिलाड़ियों ने जीते कई मेडल एम.एम.क्रिकेट अकादमी, अंबाला ने चौथे उत्तर क्षेत्र आर.पी. सिंह मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट का अपना लीग मैच जीत लिया गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन का 70वाँ वार्षिक एथलेटिक मीट अत्यंत उत्साह, ऊर्जा के साथ हुई आरंभ