ENGLISH HINDI Saturday, February 28, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
सरगुन अरोड़ा ने चंडीगढ़ मास्टर्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता ट्रिपल क्राउनइन्साफ को दर दर भटक रहा राजकुमार जांगड़ा का परिवार, गिरफ्तारी पर उठे सवालकेंद्र में कांग्रेस की सत्ता आने पर भारत-अमेरिका की डील होगी रद्दः राहुल गांधीये दिल ये पागल दिल मेरा...वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन की बुक लवर्स फोरम की मासिक बैठक का आयोजनसेक्टर-50 जीसीसीबीए के एनएसएस और रेड रिबन क्लब ने थैलेसीमिया रोगियों के लिए 107 यूनिट रक्त एकत्र कियाडेरा बस्सी में तैनात सब-फायर ऑफिसर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तारनायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर प्रहार: पारदर्शी भर्ती से युवाओं का विश्वास बहाल, “झूठ की दुकान” की राजनीति बेनकाब
पंजाब

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चरण कंवल साहिब माछीवाड़ा गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा

January 11, 2026 05:22 PM

गुरुओं ने सदैव समाज और देश की भलाई के लिए संघर्ष किया और महान बलिदान दिए, उनकी शिक्षाओं को आत्मसात कर हमें आगे बढ़ना चाहिए, प्राचीन श्री मुक्तेश्वर शिव मंदिर (मुक्तिधाम) चहिला में भी पूजा अर्चना कर किया जलाभिषेक 

 
 फेस2न्यूज /माछीवाड़ा /चंडीगढ़ 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को अपने पंजाब दौरे के दौरान ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब, माछीवाड़ा, लुधियाना पहुंचकर माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस पवित्र स्थल पर आकर वे स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह वही ऐतिहासिक स्थान है जहां दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने आकर कठोर तपस्या की थी और देश व समाज को धर्म, साहस और मानवता की शिक्षा दी थी। 

गुरुओं ने सदैव समाज और देश की भलाई के लिए संघर्ष किया और महान बलिदान दिए। हमें उनकी शिक्षाओं और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र सेवा करनी चाहिए। जिस ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चरण पड़े और उन्होंने यहां रहकर समाज को दिशा दी, ऐसे पावन स्थल को नजदीक से देखने और शीश नवाने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर गुरुओं ने कुर्बानियां न दी होती, तो आज हमारा इतिहास कुछ और ही होता। गुरुओं ने किसी एक वर्ग के लिए नहीं बल्कि सर्व समाज और पूरे देश के लिए संघर्ष किया और बलिदान दिया। उनकी शिक्षाओं को आत्मसात कर आगे बढ़ना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय-समय पर उन्हें गुरुओं की पवित्र भूमि पर आने का अवसर मिलता रहा है। एक अन्य प्रश्न पर श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए गलत बयानबाजी करते हैं, जो बिल्कुल अनुचित है। गुरुओं को लेकर ऐसी भाषा न तो बोलनी चाहिए और न ही सोचनी चाहिए। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा इस प्रकार की बातें करना निंदनीय है। 

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर गुरुओं ने कुर्बानियां न दी होती, तो आज हमारा इतिहास कुछ और ही होता। गुरुओं ने किसी एक वर्ग के लिए नहीं बल्कि सर्व समाज और पूरे देश के लिए संघर्ष किया और बलिदान दिया। उनकी शिक्षाओं को आत्मसात कर आगे बढ़ना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय-समय पर उन्हें गुरुओं की पवित्र भूमि पर आने का अवसर मिलता रहा है। 

एक अन्य प्रश्न पर श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए गलत बयानबाजी करते हैं, जो बिल्कुल अनुचित है। गुरुओं को लेकर ऐसी भाषा न तो बोलनी चाहिए और न ही सोचनी चाहिए। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा इस प्रकार की बातें करना निंदनीय है। 

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान जसबीर सिंह, हेड ग्रंथी ज्ञानी हरचरण सिंह भी मौजूद रहे.

इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्राचीन श्री मुक्तेश्वर शिव मंदिर (मुक्तिधाम) चहिला में जाकर पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया और देशवासियों की समृद्धि की कामना करते हुए ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
केंद्र में कांग्रेस की सत्ता आने पर भारत-अमेरिका की डील होगी रद्दः राहुल गांधी डेरा बस्सी में तैनात सब-फायर ऑफिसर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय पैथोलॉजी कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर एम. एस. बल का सम्मान फाजिल्का के अध्यापक भीम सेन शर्मा को नेपाल में मिला अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता ने प्रेस क्लब के सदस्यों से की विशेष बैठक आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की सरेआम हत्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन करने 1 फरवरी को आएंगे पंजाब अरविंद राणा सर्वसम्मति से पीएमसी रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने श्री हिन्दू तख्त संगठन के विस्तार, प्रचार-प्रसार तथा आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श को बैठक हरियाणा सरकार हमेशा स्वतंत्र प्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी