ENGLISH HINDI Monday, March 02, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
महापौर ने नशा मुक्ति अभियान के तहत लाहौल-स्पीति के लिए रैली को झंडी दिखाकर रवाना कियालाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-15 कैश प्राइज क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे संस्करण की ट्रॉफी का अनावरणनशा तस्करी के विरूद्ध हिमाचल पुलिस का व्यापक अभियान, एंटी चिट्टा अभियान के तहत 145 स्थानों पर कार्रवाईसरगुन अरोड़ा ने चंडीगढ़ मास्टर्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता ट्रिपल क्राउनइन्साफ को दर दर भटक रहा राजकुमार जांगड़ा का परिवार, गिरफ्तारी पर उठे सवालकेंद्र में कांग्रेस की सत्ता आने पर भारत-अमेरिका की डील होगी रद्दः राहुल गांधीये दिल ये पागल दिल मेरा...वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन की बुक लवर्स फोरम की मासिक बैठक का आयोजन
खेल

नशा मुक्ति हरियाणा अभियान को लेकर पंचकूला पुलिस व पत्रकारों के बीच खेला क्रिकेट मैच

January 11, 2026 07:05 PM

सुरेन्द्र चौहान /पंचकूला

नशा मुक्ति हरियाणा अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस और पंचकूला के पत्रकारों के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेल के माध्यम से समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। मैच के दौरान खेल भावना के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी संदेश दिया गया। इस अवसर पर डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन और एसीपी सुरेंद्र विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और नशे के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

डीसीपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि “नशा समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए एक गंभीर खतरा है। नशा मुक्ति हरियाणा अभियान के तहत पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन इसमें मीडिया और समाज की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। ऐसे खेल आयोजनों के माध्यम से हम सकारात्मक संदेश देकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।” उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून के जरिए नहीं, बल्कि जन-जागरूकता से ही जीती जा सकती है। युवाओं को खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की जरूरत है।

मैच में टॉस जीतकर पंचकूला पुलिस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित ओवरों में 172 रन बनाए। पुलिस टीम के खिलाड़ियों ने अनुशासन और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचकूला पत्रकारों की टीम ने भी संघर्षपूर्ण खेल दिखाया, लेकिन निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी।

मैच का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता फैलाना रहा। मैदान में मौजूद दर्शकों और खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया गया। पंचकूला पुलिस और पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे, ताकि खेल के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा दी जा सके। यह मैत्री क्रिकेट मैच नशा मुक्त हरियाणा की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
लाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-15 कैश प्राइज क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे संस्करण की ट्रॉफी का अनावरण सरगुन अरोड़ा ने चंडीगढ़ मास्टर्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता ट्रिपल क्राउन सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया गुप्ता मेमोरियल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बैंक ऑफ़ बड़ौदा से 6 रन के मामूली अंतर से हारी जे.आर. क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला ने चौथे आर.पी. सिंह मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट, 2026 का खिताब जीता प्रोफेशनल क्रिकेट अकादमी और जे.आर.क्रिकेट अकादमी की टीमें फाइनल में चण्डीगढ़ खो-खो टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया कोच बहनों की मेहनत रंग लाई, खिलाड़ियों ने जीते कई मेडल एम.एम.क्रिकेट अकादमी, अंबाला ने चौथे उत्तर क्षेत्र आर.पी. सिंह मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट का अपना लीग मैच जीत लिया गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन का 70वाँ वार्षिक एथलेटिक मीट अत्यंत उत्साह, ऊर्जा के साथ हुई आरंभ लाला अमरनाथ अग्रवाल (नॉर्थ इंडिया के पूर्व सोशल वर्कर) मेमोरियल अंडर-15 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का 6वां एडिशन 1 मार्च से