ENGLISH HINDI Saturday, February 28, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
सरगुन अरोड़ा ने चंडीगढ़ मास्टर्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता ट्रिपल क्राउनइन्साफ को दर दर भटक रहा राजकुमार जांगड़ा का परिवार, गिरफ्तारी पर उठे सवालकेंद्र में कांग्रेस की सत्ता आने पर भारत-अमेरिका की डील होगी रद्दः राहुल गांधीये दिल ये पागल दिल मेरा...वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन की बुक लवर्स फोरम की मासिक बैठक का आयोजनसेक्टर-50 जीसीसीबीए के एनएसएस और रेड रिबन क्लब ने थैलेसीमिया रोगियों के लिए 107 यूनिट रक्त एकत्र कियाडेरा बस्सी में तैनात सब-फायर ऑफिसर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तारनायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर प्रहार: पारदर्शी भर्ती से युवाओं का विश्वास बहाल, “झूठ की दुकान” की राजनीति बेनकाब
पंजाब

प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश हुई नाकाम

January 12, 2026 05:42 PM

जिला बरनाला के गांव कोटदूना के सरपंच द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर बनाई जा रही थी योजना, सरगना समेत तीन काबू, हथियार व अस्ला भी किया बरामदः एसएसपी, गायक गुलाब सिंह सिद्धू द्वारा गाए गए एक गीत में सरपंचों का नाम लिए जाने के बाद बलजिंदर सिंह उर्फ किंडा ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सिद्धू के खिलाफ धमकी भरा किया था वीडियो पोस्ट 

करन अवतार/प्रमोद कांसल/बरनाला 

बरनाला पुलिस ने प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश को नाकाम करने में सफलता हासिल की है। यह साजिश कोई दूसरा नहीं बल्कि बरनाला जिला के ही गांव कोटदूना के सरपंच द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर घड़ी जा रही थी। यह खुलासा जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुहम्मद सरफराज आलम आईपीएस ने किया है। उन्होंने बताया कि गायक की हत्या मामले के मुख्य सरगना समेत तीन को हिरासत में लिया गया है, उनके पास से हथियार, पिस्तौल और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।

गौरतलब हो कि गिरफ्तार किए तीनों आरोपियों से अधिक पूछताछ के लिए अदालत द्वारा तीन दिन की पुलिस हिरासत में रखने को कहा गया है। 

यह बताया मामलाः

प्रेसवार्ता में एसएसपी मुहम्मद सरफराज आलम आईपीएस ने बताया कि कोटदुना गांव के वर्तमान सरपंच बलजिंदर सिंह उर्फ किंडा ने अपने दो अन्य साथियों बलविंदर सिंह बिंदर और गुरविंदर सिंह उर्फ गिल के साथ मिलकर एक गिरोह बनाया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि यह गिरोह मशहूर हस्तियों को ब्लैकमेल करते हैं और फिरौती मांगते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते पहले मामला दर्ज किया और आरोपियों को बरनाला बाईपास चौक के पास से काबू किया और उनके पास से एक देसी पिस्तौल (32 बोर), मैगज़ीन और तीन जिंदा कारतूस, एक नकली पिस्तौल, चार मोबाइल फोन, एक लकड़ी का डंडा और एक तेज धार वाला चाकू बरामद किया। प्राथ्मिक पूछताछ में पता लगाया कि वे पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू की हत्या की योजना बना रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 10 जनवरी 2025 को दर्ज के गए मुकद्दमा नंबर 13 के अंतर्गत धारा 111, 351, (2), (3), 308 (2) 3 (5) बी.एन.एस और 25/54/59 आर्म्स एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है। 

इसलिए बनाई जा रही थी गायक की हत्या की योजनाः

  एसएसपी ने बताया कि पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू ने कुछ दिन पहले सरपंचों का नाम लेकर एक गीत गाया था। जिसके बाद गांव कोटदूना के वर्तमान सरपंच बलजिंदर सिंह उर्फ किंडा द्वारा सोशल मीडिया पर लाइव आकर सिद्धू के खिलाफ धमकी भरा वीडियो पोस्ट किया और सरपंच बलजिंदर सिंह ने गायक गुलाब सिद्धू पर हमला करने की योजना बनाना शुरु किया। जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुहम्मद सरफराज आलम आईपीएस ने बताया कि गायक को मारने की साजिश रचने वाले आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत विभिन्न थानों में पहले भी मुकदमे दर्ज हैं 

आरोपियों के खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्जः

कोटदुना गांव के वर्तमान सरपंच बलजिंदर सिंह उर्फ किंडा के खिलाफ 2011 से 2022 के दौरान (बरनाला जिला के थाना रूड़ेके कलां, थाना धनौला, थाना सदर बरनाला, सिटी बरनाला में, जिला बठिंडा के थाना नथाना, थाना दियालपुरा और थाना सिविल लाइन में, जिला संगरूर के थाना सिटी में) कुल 12 मामले दर्ज हैं। जबकि उसके साथी बलविंदर सिंह बिंदर के खिलाफ 2 सितंबर 2022 को थाना सिटी बरनाला में मामला दर्ज है और तीसरे साथी गुरविंदर सिंह उर्फ गिल के खिलाफ 3 मार्च 2020 को थाना धनौला और 2 सितंबर 2022 को थाना सिटी में मामले दर्ज हैं।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
केंद्र में कांग्रेस की सत्ता आने पर भारत-अमेरिका की डील होगी रद्दः राहुल गांधी डेरा बस्सी में तैनात सब-फायर ऑफिसर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय पैथोलॉजी कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर एम. एस. बल का सम्मान फाजिल्का के अध्यापक भीम सेन शर्मा को नेपाल में मिला अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता ने प्रेस क्लब के सदस्यों से की विशेष बैठक आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की सरेआम हत्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन करने 1 फरवरी को आएंगे पंजाब अरविंद राणा सर्वसम्मति से पीएमसी रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने श्री हिन्दू तख्त संगठन के विस्तार, प्रचार-प्रसार तथा आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श को बैठक हरियाणा सरकार हमेशा स्वतंत्र प्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी