ENGLISH HINDI Friday, October 17, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
आ रहे हैं वो मेरे साईं...विश्व को दिशा देने में सक्षम है ब्रह्माकुमारी मिशन : ज्ञान चंद गुप्ताहिमाचल ने जीती महत्त्वपूर्ण कानूनी लड़ाई, वाइल्ड फ्लावर हॉल संपत्ति से मिलेंगे 401 करोड़ रुपये48 घंटे में ही मुख्यमंत्री भूले स्व. वीरभद्र सिंह का सबक, 28 स्कूलों को लगाया ताला : जयराम ठाकुरप्रगतिशील किसान चौधरी विनोद ज्याणी को प्रधानमंत्री ने किया सम्मानितअंधेरे दौर में रोशनी दिखाएगा डिवाइन लाइट हाउस : डॉ शांतनुप्रधानमंत्री और संघ प्रमुख वाई पूरन कुमार आत्महत्या प्रकरण में दखल दें : जसपाल सिंहडीजीपी शत्रुजीत कपूर की साजिश के चलते ही एडीजीपी पूरन कुमार ने उठाया आत्महत्या का कदम : विजय कुमार चौधरी
अंतर्राष्ट्रीय

वियतनाम में 35 की मौत, 50 से अधिक लापता

October 31, 2020 11:10 AM

फेस2न्यूज:
वियतनाम में पिछले 20 वर्ष में टकराने वाले सबसे शक्तिशाली तूफान टाइफून से अब तक 35 लोगों के मारे जाने और 50 से अधिक लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सभी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस तूफान में लापता हुए लोगों को बचाने के लिए बचावकर्मी लगे हुए हैं। बचाव दल का पूरा फोकस देश के मध्य क्षेत्र के तीन गांवों पर है, जहां भूस्खलन से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई थी और 40 से अधिक अन्य लोगों के मलबे में दबे होने का शंका है।
उप प्रधानमंत्री त्रिन्ह दीन्ह डंग ने भूस्खलन से प्रभाविक इलाकों का दौरा किया। यहां सेना के जवान बुलडोजर से मलबे को हटाने के लिए काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मदद के लिए और अधिक सैनिकों को भेजने का आदेश दिया। उन्होंने कहा जब मलबा हटाने के मशीनें पहुंचने में काफी समय लगेगा इससे बेहतर होगा कि बड़ी संख्या सैनिक उन स्थानों तक पहुंचकर लोगों के सुरक्षित स्थान तक पहुंचाएं।
मारे जाने वाले लोगों में 12 मछुआरे भी थे जिनकी नाव टाइफून तूफान के चलते 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं से पलट गई थी। वहीं 14 अन्य मछुआरे अब भी लापता हैं। यहां बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन में सेना के बैरक भी जमींदोज हो गए हैं। भूस्खलन के कारण सेना के जवान भी लापता हो गए हैं। करीब 11 जवानों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि पिछले सप्ताह में वियतनाम के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। वियतनाम में बाढ़ और बारिश के कारण कई लोग मारे जा चुके हैं। आने वाले दिनों में बाढ़ के पानी का स्तर और अधिक बढ़ने का खतरा बना हुआ है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें