ENGLISH HINDI Monday, October 13, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
अंधेरे दौर में रोशनी दिखाएगा डिवाइन लाइट हाउस : डॉ शांतनुप्रधानमंत्री और संघ प्रमुख वाई पूरन कुमार आत्महत्या प्रकरण में दखल दें : जसपाल सिंहडीजीपी शत्रुजीत कपूर की साजिश के चलते ही एडीजीपी पूरन कुमार ने उठाया आत्महत्या का कदम : विजय कुमार चौधरीहिमाचल के साथ केंद्र सरकार का सौतेला व्यवहारः प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी ने किया पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरणस्वदेशी अभियान आंदोलन के तहत चंडीगढ़ में आयोजित हुआ एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम, स्वदेशी सामान अपनाने का संकल्प अब सिविल अस्पताल पंचकूला में हड़कंप, विभागाध्यक्ष डॉक्टर पर लगे मानसिक प्रताड़ना के आरोपसुनैना सुदेरा ने जीता बेकिंग कंपटीशनसेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंडीगढ़ में स्टाफ व पेरेंट्स द्वारा 93 यूनिट्स रक्त एकत्र
चंडीगढ़

अंधेरे दौर में रोशनी दिखाएगा डिवाइन लाइट हाउस : डॉ शांतनु

October 13, 2025 09:25 PM

तनाव मुक्त जीवन जीने की कला सिखाने वाला स्थल के रूप में उभरेगा डिवाइन लाइट हाउस : बीके उत्तरा दीदी

 फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

सेक्टर 27 बी चंडीगढ़ में निर्मित ग्लोबल डिवाइन लाइट हाउस समाज में नैतिक, मानवीय और आध्यात्मिक मूल्यों को पुनर्स्थापित करने का केंद्र बनेगा। ये कहना था ब्रह्माकुमारीज मीडिया विंग के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शांतनु भाई का। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा यह स्थान जाति, धर्म, वर्ग, उम्र से परे, हर वर्ग के व्यक्ति के लिए खुला रहेगा। भवन का उद्घाटन कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी के दिल्ली ज़ोन की राजयोगिनी बीके चक्रधारी दीदी करेंगी।

यहां आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र प्रभारी बीके पूनम ने बताया कि यह स्थल आंतरिक शांति, ध्यान, और दिव्य अनुभवों के लिए एक आदर्श केंद्र होगा। केंद्र में नशा छुड़ाने के लिए प्रशिक्षण व जनहित के कार्यक्रम साल भर संचालित होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यक्रम में बुधवार, 15 अक्टूबर को रामलीला ग्राउंड, सेक्टर 27 में ध्यान, शांति की अनुभूति, प्रार्थना और आध्यात्मिक संबोधन होंगे।

वहीं बीके उत्तरा दीदी ने इसे तनाव मुक्त जीवन जीने की कला सिखाने वाला स्थल बताया। उन्होंने कहा कि यह स्थान मनुष्य को आत्मज्ञान, आत्म-सशक्तिकरण तथा सेवा के मार्ग पर प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि केंद्र मानवता के लिए एक आध्यात्मिक प्रकाश स्तंभ के रूप में कार्य करेगा। कांफ्रेंस में बताया गया कि समारोह में पंजाब ज़ोन की वरिष्ठ निर्देशिकाएं बी के प्रेमलता दीदी और बीके उत्तरा दीदी भी संबोधन करेंगी। समारोह में माउंट आबू से, अध्यक्ष, धार्मिक प्रभाग, प्रयागराज बी के मनोरमा दीदी , राष्ट्रीय समन्वयक, धार्मिक विंग बीके रामनाथ भाई आध्यात्मिक सन्देश देंगे।

केंद्र प्रभारी बी.के पूनम ने बताया कि समारोह में हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय टंडन आदि कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। जोनल मीडिया समन्वयक बी के कर्मचंद ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के संत, गुरुजन एवं समाजसेवी भी भाग लेंगे, जो आपसी सौहार्द और शांति का संदेश देंगे।

मीडिया विंग के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शांतनु भाई ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्था संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध एक अंतरराष्ट्रीय एनजीओ है, जिसे अब तक 7 बार संयुक्त राष्ट्र शांति दूत पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसका कार्यक्षेत्र जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, नैतिक शिक्षा आदि जैसे विषयों पर फैला है।उन्होंने बताया कि 140 देशों में 4500 से अधिक राजयोग केंद्रों का संचालन करने वाली इस संस्था की प्रमुख राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी हैं।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
प्रधानमंत्री और संघ प्रमुख वाई पूरन कुमार आत्महत्या प्रकरण में दखल दें : जसपाल सिंह डीजीपी शत्रुजीत कपूर की साजिश के चलते ही एडीजीपी पूरन कुमार ने उठाया आत्महत्या का कदम : विजय कुमार चौधरी स्वदेशी अभियान आंदोलन के तहत चंडीगढ़ में आयोजित हुआ एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम, स्वदेशी सामान अपनाने का संकल्प सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंडीगढ़ में स्टाफ व पेरेंट्स द्वारा 93 यूनिट्स रक्त एकत्र आईजी वाई पूरन कुमार के परिवार से मिली सांसद सैलजा, गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं मुख्यमंत्री के शब्दों से काम चलने वाला नहीं, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना होगा: सैलजा चार लाख करोड़ सालाना के कार बाजार का कारोबार पूरी तरह से उपेक्षा का शिकार : जेएस नेयोल मनीमाजरा में वाल्मीकि शोभा यात्रा का मुस्लिम समाज ने किया स्वागत नगर भ्रमण पर निकले साईं बाबा, रामू राजस्थानी की टीम ने शिव तांडव की जीवंत प्रस्तुति ने मचाया धमाल भगवान श्री राम के जयकारों के बीच सेक्टर 46 में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को किया अग्नि भेंट आयुर्वेद के तरीकों में ही बीमारियों को जड़ से समाप्त करने की क्षमता : सतनाम सिंह संधू