ENGLISH HINDI Thursday, February 26, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर प्रहार: पारदर्शी भर्ती से युवाओं का विश्वास बहाल, “झूठ की दुकान” की राजनीति बेनकाबअंतरराष्ट्रीय पैथोलॉजी कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर एम. एस. बल का सम्मानश्री साईं पालकी को अपने घर में निमंत्रण देने ड्रॉ 26 को मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप कालका ने किया संगीतमय कार्यक्रम जशन-ए-गीत का आयोजनरोज़ फेस्टिवल में 10 रुपये के नए नोटों के लिए मारामारी, लगी लंबी कतारेंहिमाचल महासभा ने धनास में स्वच्छता अभियान चलायासेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया गुप्ता मेमोरियल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बैंक ऑफ़ बड़ौदा से 6 रन के मामूली अंतर से हारीराज्यपाल ने मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
जीवन शैली

सुनैना सुदेरा ने जीता बेकिंग कंपटीशन

October 13, 2025 11:31 AM

फेस2न्यूज /अबोहर

सेतिया कॉलोनी श्रीगंगानगर निवासी श्रीमती सुनैना सुदेरा ने मलोट में आयोजित एक प्रतिष्ठित कुकिंग एंड बेकिंग कंपटीशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए बेकिंग कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया है।

इस कंपटीशन में उन्होंने ऑन-द-स्पॉट बेकिंग करके एक ऐसा केक तैयार किया, जो न केवल देखने में बेहद आकर्षक था, बल्कि स्वाद और पोषण के मामले में भी उत्कृष्ट था। कंपटीशन में कुल 50 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बेकिंग कैटेगरी में सुनयना समेत 15 प्रतियोगी शामिल थे। निर्णायक मंडल में मशहूर मास्टर शेफ गुरकीरत सिंह, न्यूट्रीशन विशेषज्ञ राम दुआ और लुधियाना से आईं मोनिका अरोडा जैसे अनुभवी विशेषज्ञ शामिल थे। इन जजों ने सुनैना के केक की सराहना करते हुए उसे स्वाद, प्रस्तुति और पौष्टिकता के आधार पर सर्वश्रेष्ठ घोषित किया।

सुनैना ने बताया कि उन्होंने केक में ऐसे सामग्रियों का उपयोग किया जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं, जैसे कि प्राकृतिक मीठा, फल और नट्स, जिससे केक न सिर्फ स्वादिष्ट बना बल्कि पोषण से भरपूर भी रहा। आयोजन समिति की ओर से उनको ट्रॉफी, सर्टिफिकेट, गिफ्ट हैंपर और कैश प्राइज से सम्मानित किया गया। आयोजक पूनम मक्कड़ और वीनू धूडिया के अलावा कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किए।

सुनैना ने कहा-मुझे बेकिंग का बहुत शौक है। पति अमित सहित पूरी फैमिली मेरा सपोर्ट करती है, जिससे मैं ऐसे कंपटीशन में बेहतर प्रदर्शन कर पाती हूं।" वे विभिन्न बेकिंग कंपटीशन में पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं। लगभग पांच वर्षों से वे केक बेकिंग के व्यवसाय में सक्रिय हैं। सेतिया कॉलोनी में वे द डिलिशियस केकेस स्कूल का संचालन करती हैं, जहां वे इच्छुक महिलाओं और युवाओं को बेकिंग का कोर्स सिखाती हैं।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और जीवन शैली ख़बरें
सामर्थ्य का शानदार समारोह: 24वें कैविनकेयर एबिलिटी अवॉर्ड्स 2026 में पाँच अग्रणी भारतीय विकलांग उपलब्धि-धारकों को सम्मान स्टार ऑफ ट्राइसिटी के एनुअल सेरेमनी व प्री-वैलेंटाइन पार्टी में दिखेगा ग्लैमर, सम्मान और प्यार का जश्न दिल्ली की 42 वर्षीय भारतीय पर्वतारोही ज्योति शर्मा ने रचा इतिहास दिल्ली हाट में जाइका ने उतारे स्वयं सहायता समूहों के पहाड़ी उत्पाद मिस इंडिया यूनिवर्स मनिका विश्वकर्मा का गृहनगर में सम्मान रिदम ऑफ डांस अकादमी ने किया करवा चौथ का भव्य आयोजन, मनिंदर करवा क्वीन वुमानी प्री-करवा चौथ बैश में महिलाओं का धमाल फ्रेशर्स पार्टी में सहज को मिस ब्यूटी विद ब्रेन चुना गया भारतीय विकास परिषद की स्वास्तिक शाखा चंडीगढ़ ने हरियाली तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया तीज के रंग में रंगी नारी शक्ति