ENGLISH HINDI Monday, November 17, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
जीवन शैली

तीज के रंग में रंगी नारी शक्ति

July 27, 2025 09:00 PM

फेस2न्यूज / चण्डीगढ़ :

तीज के पावन अवसर पर नारी शक्ति, बलटाना द्वारा सॉलिटेयर होटल, चंडीगढ़ में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूरी तरह से पारंपरिक उल्लास और महिला सशक्तिकरण की भावना से परिपूर्ण रहा।

कार्यक्रम की मेज़बानी मैत्री बलोनी, आविशी वशिष्ठ और नीलशा वशिष्ठ ने अत्यंत उत्साहपूर्वक की। इस अवसर पर निधि बलोनी ने उपस्थित महिलाओं को तीज पर्व की महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हरियाली तीज न केवल शिव-पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है, बल्कि स्त्रियों के सौभाग्य, प्रेम, और आराधना की भावना का भी पर्व है। उन्होंने यह भी बताया कि इस दिन माता पार्वती को सोलह श्रृंगार अर्पित करने से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

महिलाएं पारंपरिक परिधान और श्रृंगार में सज-धज कर इस उत्सव में सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, तीज से जुड़े रोचक प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ढेरों पुरस्कार भी जीते।

महिलाएं पारंपरिक परिधान और श्रृंगार में सज-धज कर इस उत्सव में सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, तीज से जुड़े रोचक प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ढेरों पुरस्कार भी जीते।

कार्यक्रम में तीज से जुड़े गीतों ने माहौल को और भी उल्लासमय बना दिया। सभी महिलाओं ने संगीत व नृत्य के साथ भरपूर आनंद लिया और अंत में रिटर्न गिफ्ट के साथ कार्यक्रम का उल्लासपूर्ण समापन हुआ। यह आयोजन महिलाओं के आत्मबल, एकता और भारतीय परंपराओं से जुड़े रहने का सुंदर उदाहरण बना।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और जीवन शैली ख़बरें
दिल्ली हाट में जाइका ने उतारे स्वयं सहायता समूहों के पहाड़ी उत्पाद मिस इंडिया यूनिवर्स मनिका विश्वकर्मा का गृहनगर में सम्मान सुनैना सुदेरा ने जीता बेकिंग कंपटीशन रिदम ऑफ डांस अकादमी ने किया करवा चौथ का भव्य आयोजन, मनिंदर करवा क्वीन वुमानी प्री-करवा चौथ बैश में महिलाओं का धमाल फ्रेशर्स पार्टी में सहज को मिस ब्यूटी विद ब्रेन चुना गया भारतीय विकास परिषद की स्वास्तिक शाखा चंडीगढ़ ने हरियाली तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया राजस्थान परिषद ने हरियाली तीज महोत्सव को पारंपरिक उल्लास, मेहंदी और स्वाद के साथ मनाया रमेश बंसल ने फैशन शो में दिखाया अपना जलवा पंचकुला के होटल वेस्टर्न कोर्ट में बिरयानी फूड फेेस्टिवल शुरू