ENGLISH HINDI Tuesday, March 24, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
बरनाला का सहजदीप बना बॉक्सिंग चैंपियन रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़ मठ मंदिर के वार्षिक महोत्सव शुभारंभ 'शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशाँ होगा'महिलाओं की उपलब्धियों को उजागर करने और उनके प्रति समाज में जागरूकता फैलाने हेतु सम्मान समारोह आयोजितप्री-प्राइमरी वार्षिक समारोह में नन्हे-मुन्नों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग52वीं अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह ट्रॉफी अंडर-16 डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 20 अप्रैल से बैलेंसिंग प्रोग्रेस एंड एथिक्स : एआई इन एजुकेशन एंड मेन्टल हेल्थ सपोर्ट विषय पर सेमिनार आयोजितहरियाणा पुलिस ने लॉन्च किया ‘अभेद्य’ मोबाइल ऐप, रंगदारी कॉल्स पर लगेगी लगाम , देश में पहली अनूठी पहल
जीवन शैली

दिल्ली की 42 वर्षीय भारतीय पर्वतारोही ज्योति शर्मा ने रचा इतिहास

February 06, 2026 06:52 PM

77वें गणतंत्र दिवस पर माउंट किलिमंजारो पर सबसे तेज़ एकल चढ़ाई का नया रिकॉर्ड सेट किया

 फेस2न्यूज /दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली-एनसीआर की भारतीय पर्वतारोही ज्योति शर्मा (42 वर्ष) ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (उहुरू पीक–5,895 मीटर) पर सबसे तेज़ सफल एकल (सोलो) चढ़ाई कर नया इतिहास रचा है। वर्तमान में गाजियाबाद निवासी और दिल्ली के सादतपुर एक्सटेंशन की मूल निवासी ज्योति शर्मा ने यह उपलब्धि भारत के 77वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के दिन हासिल की। ज्योति शर्मा ने सुबह 8:18 बजे उहुरू पीक पर सफलतापूर्वक शिखर फतह किया और पूरी पर्वतारोहण यात्रा को मात्र 2 दिन, 19 घंटे और 44 मिनट में पूर्ण कर एक नया रिकॉर्ड सेट किया किया।

इस ऐतिहासिक एकल अभियान को किलिमंजारो नेशनल पार्क अथॉरिटी, तंजानिया द्वारा आधिकारिक प्रमाणन प्राप्त हुआ है। प्राधिकरण द्वारा जारी प्रमाणपत्र में उनकी एंट्री तिथि व समय, शिखर पर पहुंचने का समय और ट्रेक समाप्ति का पूरा विवरण दर्ज है। अभियान के दौरान उपयोग किए गए जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस से उनके सटीक निर्देशांक रिकॉर्ड किए गए जिसे पायनियर्स माउंटेनियर कंपनी (नेपाल) द्वारा मोनिटर किया गया। वहीं प्रमाणपत्र में मौजूद स्कैन योग्य बारकोड के माध्यम से उपलब्धि का पूर्ण सत्यापन भी संभव है, जिससे यह उपलब्धी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी तरह प्रमाणिक और विश्वसनीय बनता है।

ज्योति शर्मा ने यह चढ़ाई मरंगु रूट के माध्यम से पूरी की। उनका सफर विभिन्न भौगोलिक और जलवायु क्षेत्रों जिस में मांडारा हट (वर्षा वन क्षेत्र), मांडारा से होरोम्बो हट (घासभूमि क्षेत्र), होरोम्बो से कीबो हट (एलपाइन मरुस्थल), और अंत में कीबो हट से उहुरू पीक तक का अत्यंत चुनौतीपूर्ण आर्कटिक क्षेत्र से होकर गुजरा।

शिखर पर पहुंचने के बाद पहली बार भावुक होकर ज्योति शर्मा ने बताया कि, “भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर माउंट किलिमंजारो की चोटी पर खड़ा होना मेरे जीवन का सबसे भावनात्मक क्षण था। यह चढ़ाई केवल रिकॉर्ड बनाने के लिए नहीं थी, बल्कि यह साबित करने के लिए थी कि अनुशासन, तैयारी और आत्मविश्वास उम्र, डर और संदेह से कहीं आगे ले जा सकते हैं। मैं यह उपलब्धि अपने देश और उन सभी देशवासियों को समर्पित करती हूं जो सोचते हैं कि शुरुआत करने में अब बहुत देर हो चुकी है।”

एलआरएस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की ब्रांड एंबेसडर ज्योति शर्मा पिछले कई वर्षों से पर्वतारोहण से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। उनके पर्वतारोहण सफर में 2023 में सैंडकफू, 2024 में एवरेस्ट बेस कैंप, और 2025 में यूनाइटेड किंगडम की सबसे ऊंची चोटी बेन नेविस की सफल चढ़ाई शामिल है, जिन्होंने उनकी सहनशक्ति और संकल्प को और मजबूत किया।

उनके सीनियर गाइड रामाधानी मोहामेदी आबेदी ने उनकी सराहना करते हुए बताया कि, “ज्योति एक बेहद मजबूत और एक सच्ची सुपरवुमन है, जो कभी हार नहीं मानती। यह तो सिर्फ शुरुआत है, एक दिन वह लाखों लोगों को प्रेरित करेंगी।”

अपने सफर के समापन पर ज्योति शर्मा ने बताया कि, “मेरे मन में बस यही था कि मैं अपने देश और अपने परिवार को गर्व का एक पल दे सकूं और खुद से किया गया वह वादा निभा सकूं कि सपनों की कोई उम्र नहीं होती।”

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और जीवन शैली ख़बरें
सामर्थ्य का शानदार समारोह: 24वें कैविनकेयर एबिलिटी अवॉर्ड्स 2026 में पाँच अग्रणी भारतीय विकलांग उपलब्धि-धारकों को सम्मान स्टार ऑफ ट्राइसिटी के एनुअल सेरेमनी व प्री-वैलेंटाइन पार्टी में दिखेगा ग्लैमर, सम्मान और प्यार का जश्न दिल्ली हाट में जाइका ने उतारे स्वयं सहायता समूहों के पहाड़ी उत्पाद मिस इंडिया यूनिवर्स मनिका विश्वकर्मा का गृहनगर में सम्मान सुनैना सुदेरा ने जीता बेकिंग कंपटीशन रिदम ऑफ डांस अकादमी ने किया करवा चौथ का भव्य आयोजन, मनिंदर करवा क्वीन वुमानी प्री-करवा चौथ बैश में महिलाओं का धमाल फ्रेशर्स पार्टी में सहज को मिस ब्यूटी विद ब्रेन चुना गया भारतीय विकास परिषद की स्वास्तिक शाखा चंडीगढ़ ने हरियाली तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया तीज के रंग में रंगी नारी शक्ति