ENGLISH HINDI Sunday, March 15, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांतसमाजसेवी प्रदीप गोयल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया सम्मानितहरियाली की ओर कदम: छात्रों ने सीड बॉल्स बनाकर सीखागैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, सुबह 5 बजे लाइन में खड़ा था 37 वर्षों में पहली बार वसंत उत्सव का आयोजन सूरजकुंड मेले की तर्ज पर , मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किया शुभारंभहरियाणा सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर श्री सत्य साईं रन एंड राइड–वॉक एवं साइकिल रैली में भाग लेंगेशहर भ्रमण पर निकलेंगे साईं : श्री साईं पालकी शोभा यात्रा 15 मार्च कोश्री हिंदू तख्त का बयान: जनता के हित में काम करने वाली पार्टी को मिलेगा समर्थन–महंत प्रवीण कुमार
जीवन शैली

मिस इंडिया यूनिवर्स मनिका विश्वकर्मा का गृहनगर में सम्मान

October 30, 2025 08:58 AM

राज सदोष/ अबोहर

मनिका विश्वकर्मा, जिन्हें हाल ही में मिस इंडिया यूनिवर्स का प्रतिष्ठित खिताब हासिल हुआ है, को लायंस क्लब श्रीगंगानगर मेन द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। क्लब के पदाधिकारियों ने उन्हें आगामी मिस वर्ल्ड यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मनिका इन दिनों अपने गृहनगर श्रीगंगानगर में परिवार के साथ कुछ समय बिता रही हैं।इसके साथ ही वे विश्व स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी में व्यस्त हैं। मनिका विश्वकर्मा का सम्मान उनके निवास स्थान पर आयोजित एक सादे लेकिन भावपूर्ण कार्यक्रम में किया गया। लायंस क्लब श्रीगंगानगर मेन के अध्यक्ष नौरंगराय गर्ग, सचिव संजय बंसल, कैशियर रमेश कुमार बंसल, मनीष गुप्ता, मीडिया प्रभारी आशीष जैन तथा मनाली जैन सहित टीम ने उनके घर पहुंचकर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया और शाल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। मनिका को मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई दी और मिस वर्ल्ड यूनिवर्स प्रतियोगिता में विजयी होकर वापस श्रीगंगानगर लौटने की शुभकामनाएं दीं।

मनिका विश्वकर्मा ने कहा कि उनका गृहनगर और परिवार हमेशा उनकी प्रेरणा का स्रोत रहा है। मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीतना उनके लिए एक सपने की साकार होने जैसा है, और अब वे पूरे जोश के साथ मिस वर्ल्ड यूनिवर्स की तैयारी में जुटी हुई हैं।

मनिका विश्वकर्मा ने कहा कि उनका गृहनगर और परिवार हमेशा उनकी प्रेरणा का स्रोत रहा है। मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीतना उनके लिए एक सपने की साकार होने जैसा है, और अब वे पूरे जोश के साथ मिस वर्ल्ड यूनिवर्स की तैयारी में जुटी हुई हैं।

मिस वर्ल्ड यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 21 नवंबर को थाईलैंड में होने वाला है। मनिका विश्वकर्मा इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी और उम्मीद है कि वे देश और अपने श्रीगंगानगर शहर का नाम रोशन करेंगी। लायंस क्लब ने शहरवासियों से अपील की कि वे मनिका को समर्थन दें और उनकी सफलता के लिए प्रार्थना करें।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और जीवन शैली ख़बरें
सामर्थ्य का शानदार समारोह: 24वें कैविनकेयर एबिलिटी अवॉर्ड्स 2026 में पाँच अग्रणी भारतीय विकलांग उपलब्धि-धारकों को सम्मान स्टार ऑफ ट्राइसिटी के एनुअल सेरेमनी व प्री-वैलेंटाइन पार्टी में दिखेगा ग्लैमर, सम्मान और प्यार का जश्न दिल्ली की 42 वर्षीय भारतीय पर्वतारोही ज्योति शर्मा ने रचा इतिहास दिल्ली हाट में जाइका ने उतारे स्वयं सहायता समूहों के पहाड़ी उत्पाद सुनैना सुदेरा ने जीता बेकिंग कंपटीशन रिदम ऑफ डांस अकादमी ने किया करवा चौथ का भव्य आयोजन, मनिंदर करवा क्वीन वुमानी प्री-करवा चौथ बैश में महिलाओं का धमाल फ्रेशर्स पार्टी में सहज को मिस ब्यूटी विद ब्रेन चुना गया भारतीय विकास परिषद की स्वास्तिक शाखा चंडीगढ़ ने हरियाली तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया तीज के रंग में रंगी नारी शक्ति