ENGLISH HINDI Saturday, March 14, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, सुबह 5 बजे लाइन में खड़ा था 37 वर्षों में पहली बार वसंत उत्सव का आयोजन सूरजकुंड मेले की तर्ज पर , मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किया शुभारंभहरियाणा सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर श्री सत्य साईं रन एंड राइड–वॉक एवं साइकिल रैली में भाग लेंगेशहर भ्रमण पर निकलेंगे साईं : श्री साईं पालकी शोभा यात्रा 15 मार्च कोश्री हिंदू तख्त का बयान: जनता के हित में काम करने वाली पार्टी को मिलेगा समर्थन–महंत प्रवीण कुमार कृष्ण राज अरुण बने न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशासक के दरबार में उठाई हल्लोमाजरा में नए स्कूल भवन की मांगदादी हृदयमोहिनी की पांचवी पुण्य तिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
जीवन शैली

फ्रेशर्स पार्टी में सहज को मिस ब्यूटी विद ब्रेन चुना गया

September 13, 2025 06:06 PM

फेस2न्यूज /चण्डीगढ़ 

पोस्ट-ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर-42 के विज्ञान विभाग ने एक फ्रेशर्स पार्टी के साथ नए सत्र के प्रथम वर्षीय छात्राओं का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की लगभग 400 छात्राओं के साथ-साथ सभी विज्ञान विभागों के प्रध्यापकगण एवं अन्य अधिकारी सदस्य भी शामिल हुए। इस दौरान सुश्री दिया को मिस साइंस, सक्षम को मिस सेलेस्टाइन, उन्नति को मिस रेडियंस, अक्षिता को मिस क्यूरी और सहज को मिस ब्यूटी विद ब्रेन चुना गया।

महाविद्यालय की द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की वरिष्ठ छात्राओं ने अपने प्रथम वर्ष की नई आई साथियों के लिए एक यादगार स्वागत समारोह आयोजित किया। मधुर गायन और समूह नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए सारे माहौल को अपनी प्रतिभा से रमणीय कर दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण पारंपरिक रैंप वॉक रहा, जहाँ प्रदर्शन और बुद्धिमत्ता के आधार पर मिस फ्रेशर और मिस टैलेंटेड छात्राओं के प्रतिष्ठित खिताब प्रदान किए गए।

कॉलेज प्राचार्य प्रो० (डॉ०) अनीता कौशल ने छात्राओं की सहयोगात्मक भावना और कार्यक्रम के सुंदर आयोजन की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम संयोजक प्रो० (डॉ०) दीपिका कंसल और अन्य संकाय सदस्यों के साथ मिलकर प्रत्येक श्रेणी में खिताब विजेताओं को सैश और क्राउन प्रदान किए।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और जीवन शैली ख़बरें
सामर्थ्य का शानदार समारोह: 24वें कैविनकेयर एबिलिटी अवॉर्ड्स 2026 में पाँच अग्रणी भारतीय विकलांग उपलब्धि-धारकों को सम्मान स्टार ऑफ ट्राइसिटी के एनुअल सेरेमनी व प्री-वैलेंटाइन पार्टी में दिखेगा ग्लैमर, सम्मान और प्यार का जश्न दिल्ली की 42 वर्षीय भारतीय पर्वतारोही ज्योति शर्मा ने रचा इतिहास दिल्ली हाट में जाइका ने उतारे स्वयं सहायता समूहों के पहाड़ी उत्पाद मिस इंडिया यूनिवर्स मनिका विश्वकर्मा का गृहनगर में सम्मान सुनैना सुदेरा ने जीता बेकिंग कंपटीशन रिदम ऑफ डांस अकादमी ने किया करवा चौथ का भव्य आयोजन, मनिंदर करवा क्वीन वुमानी प्री-करवा चौथ बैश में महिलाओं का धमाल भारतीय विकास परिषद की स्वास्तिक शाखा चंडीगढ़ ने हरियाली तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया तीज के रंग में रंगी नारी शक्ति