Tuesday, 03 November 2026
Breaking News
जीसीसीबीए ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
खेल Trending

41वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब की पुरुष टीम को मिला कांस्य पदक

Read in:Hindi

अखिलेश बंसल, बरनाला:
हरियाणा राज्य के भिवानी शहर में आयोजित हुई नेटबॉल से संबंधित दो राष्ट्रीय खेलों में, पंजाब की पुरुष टीम ने 41वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है, जबकि 15वें नेटबॉल फेडरेशन कप में पंजाब की पुरुष टीम ने रजत पदक हासिल किया है। इस महान उपलब्धि पर राष्ट्रीय नेटबॉल विकास समिति के अध्यक्ष हरिओम कौशिक, राष्ट्रीय नेटबॉल संघ-एनएफआई के महासचिव विजेंदर सिंह दहिया, हरियाणा के तपस्वी संत नंदेसरी जी महाराज और चैंपियनशिप के आयोजकों/प्रशासकों ने पदक प्रदान करने के समय पंजाब राज्य की नेटबॉल खेल संस्था “नेटबॉल प्रमोशन एसोसिएशन रजि. पंजाब” के प्रबंधकों की प्रशंसा की और उन्हें बधाई दी।
सोमवार को पंजाब प्रांत की खेल संस्था “नेटबॉल प्रमोशन एसोसिएशन पंजाब” की टीम का पदकों समेत वापिस लौटने पर सभी नेटबॉल खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। सभी खिलाड़ियों को दोपहर का भोजन कराकर घर-घर भेजा गया। जानकारी देते हुए राज्य खेल संगठन के महासचिव करण अवतार कपिल ने बताया कि 41वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ने स्वर्ण पदक जीता है, जबकि राजस्थान की टीम ने रजत पदक और पंजाब की टीम ने कांस्य पदक जीता है। वहीं हिमाचल की टीम ने भी संयुक्त तौर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। जबकि हरियाणा के इसी खेल मैदान पर आयोजित 15वें नेटबॉल फेडरेशन कप में पंजाब की पुरुष टीम ने भी रजत पदक हासिल किया है। हरियाणा की टीम ने यहां भी स्वर्ण पदक जीता और केरल व कर्नाटक की टीमों ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक हासिल किया है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतने के बाद पंजाब की नेटबॉल टीम को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्य नेटबॉल खेल संघ के अध्यक्ष गौरी शंकर टंडन, आयोजक हरपाल सिंह पाली, राष्ट्रीय नेटबॉल कोच भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि नेटबॉल टीम को दो-दो मेडल मिलने की खुशी को लेकर राज्य के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। हर तरफ पंजाब के प्रांतीय खेल संगठन नेटबॉल प्रमोशन एसोसिएशन रजि. पंजाब के प्रबंधकों की सराहना हो रही है।

0 Comments