Thursday, 05 November 2026
Breaking News
नेत्र दान महा कल्याण: जाते जाते दो जनों को रौशन कर गए स्वर्गीय श्री ब्रह्म नारायण नारंग जाल बिछाकर कारोबारी की जमीन हड़पने की साजिश, 5 करोड़ का फर्जी एग्रीमेंट बनाकर बेचने का आरोप इंसाफ रैलीः पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी देशद्रोही है: राहुल गांधी दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में 5 से 10 नवंबर तक आयोजित होगा भव्य दीपावली एवं अन्नकूट महोत्सव जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी का दिवाली कार्निवल 2026 भव्य रूप से संपन्न ब्रह्मलीन भगत कुलदीप साहु की पुण्यतिथि मनाई राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तेजस ओलंपियाड के पोस्टर का किया लोकार्पण 48वीं राज्य रोलर हॉकी चैंपियनशिप में सीआरबी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 7 (चंडीगढ़) के ज़ियान का शानदार प्रदर्शन चण्डीगढ़ नगर निगम ने बाजारों की पार्किंग में अतिक्रमण एवं अवैध रेहड़ियों की शिकायतों के लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 किया जारी
हरियाणा Trending

मनसा देवी मंदिर के प्रवेश द्वार के नजदीक खुले सपा सेंटर्स पर चल रहा देह व्यापार का अवैध धंधा, पंचकुला धीरे धीरे बन रहा थाईलैंड

Read in:Hindi

रमेश गिल्होत्रा/पंचकूला

स्कूल-कॉलेजों , आवासीय क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों के आस-पास जिस तरह सपा सेंटर्स की आड़ में जिस्म फिरोशी की दुकानें खुल रही हैं, इससे तो यही लग रहा है कि वह दिन दूर नहीं जब यह क्षेत्र थाईलैंड का रूप ले लेगा।

सोशल मीडिया की योगदान भी कम नहीं है क्योंकि मसाज सेंटर्स के नाम पर जिस्मफरोशी लिए सोशल साइट्स पर विज्ञापन देकर इनवाइट किया जाता है। अवैध धंधे में लिप्त लोगों ने आस्था के केन्द्र को भी नहीं बख्शा। जिस प्रवेश द्वार से देश भर से भक्तजन प्रवेश करते हैं, आस-पास कई स्पा सेंटर खुल गए हैं।

(MOREPIC4) (MOREPIC5) यह सब प्रशासन की नाक तले हो रहा है और कानून कायदे नाम की कोई चीज नहीं है।

बल्टाना और जीरकपुर भी अछूते नहीं

स्पा यानी मसाज पार्लर अंदर से इतने सामान्य नहीं होते, जितने आपको बाहर से नजर आते हैं। स्पा के अंदर की दुनिया इतनी रंगीन होती है कि अंदाजा लगाना तो दूर, सोच भी नहीं सकते। बॉडी मसाज देने के नाम पर इन स्पा में जिस्म फरोशी का खेला चलता है, जिसकी कल्पना करना भी नामुमकिन है। पंचकुला से सटे जीरकपुर और बल्टाना भी अछूते नहीं हैं।

पुरुषों की मसाज महिलाओं से

युवा पीढ़ी इस सामाजिक बुराई से इस तरह लिप्त हो रही है कि पुरुषों की मसाज इन स्पा सेंटर्स से महिलाओं से करवाई जाती है और कम उम्र की लड़कियों को इस अवैध धंधे में आकर्षक वेतन का लालच देकर फंसाया कर पुरुषों को उत्तेजित किया जाता है। 

(MOREPIC6) (SUBHEAD)बताते हैं कि जीरकपुर के सपा सेंटर्स  में ज्यादातर चंडीगढ़, दिल्ली और असम व मोहाली की लड़कियां काम कर रही हैं। व्हाट्सएप इस अवैध धंधे में सहायक सिद्ध हो रहा है।

स्पा सेंटर के लिए क्या हैं कायदे और नियम ?

सबसे पहले तो स्पा सेंटर चलाने वाले के पास लाइसेंस होना अनिवार्य है। स्पा सेंटर कम से कम 900 स्कुअेयर फीट एरिया में बना होना चाहिए। इसके साथ ही कमरों के दरवाजें बंद नहीं होने चाहिए। वहां पर पर्दे लगे होने चाहिएं। साथ ही केवल पुरुष की मसाज पुरुष और व महिला की महिला मसाज करे, पर यहां उल्टा खेल चल रहा है?

0 Comments