Monday, 10 August 2026
Breaking News
श्री हरि सिमरण सेवा समिति सेक्टर 45 में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिव्य गीता सत्संग के समापन दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का आशीर्वाद श्री दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 27 में मासिकनमोकार मंत्र एवं भक्तामर दीपार्चना का भव्य आयोजन गरिमा के रॉयल तीज समारोह में उमड़ा महिलाओं का उत्साह कांगड़ा की प्रतीक्षा को बिजनेस आइकन अवॉर्ड्स 2026 में राष्ट्रीय मीडिया जनसंपर्क पुरस्कार से सम्मानित   प्रदेश सरकार कोल्ड स्टोरेज, फ्रीज-ड्राई यूनिट और रेफ्रिजरेटेड वैन के लिए देगी 70 प्रतिशत सब्सिडी हसीना की प्रेस मीटिंग से कुछ खास नहीं निकला सिवाय बांग्लादेश लौटने की पुष्टि मनीमाजरा की बदहाल व्यवस्था को लेकर समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासक से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल:राजबीर सिंह भारतीय हम तो बादशाह के नौकर हैं बैंगनों के नहीं Hindi news
पंजाब Trending

शिकंजाः किसी भी धार्मिक स्थल पर राजनीतिक रैली नहीं कर सकेंगी राजनीतिक पार्टियां

Read in:Hindi

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं व कार्यकर्ताओं से बैठक कर उनके हाथ में थमायी आदर्श चुनाव संहिता की प्रतियां

अखिलेश बंसल, बरनाला

देशभर में आदर्श तरीके से चुनाव करवाने को लेकर इस बार चुनाव आयोग ने चुनाव प्रणाली को सख्त किया है। जिसके तहत पंजाब में होने वाले लोक सभा चुनाव में भाग लेने वाले निर्दलियों समेत तमाम राजनीतिक पार्टियों को दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर बरनाला सुश्री पूनमदीप कौर ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं व कार्यकर्ताओं से बैठक की और लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श चुनाव संहिता की प्रतियां वितरित करते उन्हें कहा कि मतदान होने तक राजनीतिक पार्टियां किसी भी धार्मिक स्थल पर राजनीतिक रैली नहीं सकेंगी। इस मौके पर अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी अनुप्रीता जोहल, जिला लोक संपर्क अधिकारी सुश्री मेघा मान और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधी मौजूद थे। 

किसे मिलेगी प्राथ्मिकताः

जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर बरनाला सुश्री पूनमदीप कौर ने कहा कि प्रत्याशियों को किसी भी तरह की राजनीतिक रैली निकालने, बग्घी आदि निकालने से पहले अनुमति लेनी होगी। जिला में हर किस्म के झगड़े से दूर रखने के लिए उन्होंने कहा कि यदि दो दल एक स्थान पर रैली करना चाहते हैं, तो पहले अनुरोध प्रस्तुत करने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

 बिना दस्तावेज बड़ी राषि लेजाना पड़ सकता है महंगीः

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि सभी दलों द्वारा चुनाव में किए जाने वाले अपने-अपने खर्च का ब्यौरा संबंधित अधिकारियों/टीमों को देना होगा।

(SUBHEAD)यदि किसी को अपने साथ 50,000 रुपये या इससे अधिक की नकद राषि लेकर जानी है तो उस राषि से संबंधित दस्तावेज उसके पास होना अनिवार्य है। 

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराना है लक्ष्यः

जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर बरनाला सुश्री पूनमदीप कौर ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के दौरान एक-दूसरे के खिलाफ मानहानि से बचने, किसी भी तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करने और निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने में अपना बहुमूल्य योगदान देने को अपील की।