Tuesday, 23 June 2026
Breaking News
कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र दूसरा 'स्वर्गीय रतन लाल कटारिया मेमोरियल नॉर्थ ज़ोन अंडर-14 कंबाइंड बॉयज़ एंड गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट' 24 जून से पंजाब के किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए सिर्फ जागरूकता नहीं, बल्कि उन्हें सही समय पर प्रेरित करने की जरूरत: सीईईडब्ल्यू रिपोर्ट शरीर को सुखी कैसे रखें : डॉक्टर सुखराज सिंह विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त
पंजाब Trending

चंडीगढ़ निवासी मुसव्विर फिरोजपुरी को गजल सृजन सम्मान

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/अबोहर 

सृजन सेवा संस्थान श्रीगंगानगर ने अखिल भारतीय स्तर पर दिए जाने वाले अपने वार्षिक सम्मान घोषित कर दिए हैं। इस बार ये सम्मान अलग-अलग विधाओं और वर्गों में कुल चौदह साहित्यकारों को दिए जाएंगे। इनमें पांच सम्मान 11-11 हजार, आठ 5100-5100 और एक महाविद्यालयी पुरस्कार 3100 रुपए का है।

सृजन के अध्यक्ष डॉ. अरुण शहैरिया ‘ताइर’ ने बताया कि 11-11 हजार रुपए का कविता विधा पर समाजसेवी विजय गोयल के सौजन्य से देय गोपीराम गोयल सृजन सम्मान सवाई माधोपुर के कवि विनोद पदरज को, कथा साहित्य पर मनोरमा-वीरेंद्र बैद के सौजन्य से देय भूरीदेवी-चम्पालाल बैद सृजन सम्मान जयपुर की कहानीकार उमा को, गजल पर कैप्टन अरुण शहैरिया ताइर के सौजन्य से दिया जाने वाला मेजर ओ.पी. शहैरिया गजल सृजन सम्मान चंडीगढ़ निवासी मुसव्विर फिरोजपुरी को, व्यंग्य विधा पर डॉ. पी.एस. सूदन के सौजन्य से देय माता नामदेवी व्यंग्य सृजन सम्मान जबलपुर के रमेश सैनी को तथा राजस्थानी साहित्य पर आनंद मायासुत के सौजन्य से दिया जाने वाला माया-मोहन आलोक राजस्थानी सृजन सम्मान नोहर के कहानीकार डॉ. भरत ओळा को दिया जाएगा।

इसी तरह 5100-5100 रुपए का आलोचना-निबंध विधा पर प्रहलादराय टाक के सौजन्य से देय सुरजाराम जालीवाला आलोचना सृजन सम्मान डॉ. रमाकान्त शर्मा (जोधपुर), बाल साहित्य पर संदीप-सचिन अनेजा के सौजन्य से शिक्षक सुभाष अनेजा बाल साहित्य सृजन सम्मान नरेंद्रसिंह ‘निहार’ (नई दिल्ली), साहित्यिक पत्रकारिता पर अमित नागपाल के सौजन्य से कमल नागपाल साहित्यिक पत्रकारिता सृजन सम्मान-बच्चों का देश, सम्पादक संचय जैन (राजसमंद) को, अनुवाद पर द्वारकाप्रसाद नागपाल के सौजन्य से श्रीमती शांतिदेवी नागपाल अनुवाद सृजन सम्मान राजूराम बिजारणिया (लूणकरणसर), महिला साहित्यकार को अंशुल-नेहा व यशस्विनी आहुजा के सौजन्य से माता रामदेवी वागीश्वरी सृजन सम्मान मीनाक्षी आहुजा (श्रीगंगानगर), युवा रचनाकार को अर्शरूपसिंह के सौजन्य से सरदार भूपेंद्रसिंह प्रोत्साहन सृजन सम्मान नीरज बद्धवार (नई दिल्ली) को, राजस्थानी बाल साहित्य पर दानिश भाटिया के सौजन्य से गीता-योगराज भाटिया राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार शिवराज भारतीय (नोहर) को तथा आनंद टाक के सौजन्य से सुरजाराम जालीवाला राजस्थानी सृजन सम्मान ओमप्रकाश भाटिया (जैसलमेर) को दिया जाएगा।

हनुमानगढ़ निवासी नरेश मेहन के सौजन्य से 3100 रुपए का कान्ता-कृष्ण मेहन महाविद्यालयी सृजन पुरस्कार मलकीसर स्थित इक्कीस कॉलेज में अंतिम वर्ष के विद्यार्थी दामोदर शर्मा को दिया जाएगा।

ये सम्मान अप्रेल-मई में होने वाले एक समारोह में सम्मान राशि के साथ शॉल ओढ़ाकर, सम्मान प्रतीक एवं साहित्य भेंट करके दिए जाएंगे।