Thursday, 05 November 2026
Breaking News
करोड़ों की साइबर धोखाधड़ी और क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में हाईकोर्ट ने आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज की नेत्र दान महा कल्याण: जाते जाते दो जनों को रौशन कर गए स्वर्गीय श्री ब्रह्म नारायण नारंग जाल बिछाकर कारोबारी की जमीन हड़पने की साजिश, 5 करोड़ का फर्जी एग्रीमेंट बनाकर बेचने का आरोप इंसाफ रैलीः पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी देशद्रोही है: राहुल गांधी दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में 5 से 10 नवंबर तक आयोजित होगा भव्य दीपावली एवं अन्नकूट महोत्सव जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी का दिवाली कार्निवल 2026 भव्य रूप से संपन्न ब्रह्मलीन भगत कुलदीप साहु की पुण्यतिथि मनाई राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तेजस ओलंपियाड के पोस्टर का किया लोकार्पण 48वीं राज्य रोलर हॉकी चैंपियनशिप में सीआरबी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 7 (चंडीगढ़) के ज़ियान का शानदार प्रदर्शन
हरियाणा Trending

पंचकूला के माजरी चौक पर सनसनीखेज हत्या में पुलिस को मिली बड़ी सफलता: फरार आरोपी तीन साल बाद आया काबू

Read in:Hindi

सुरेन्द्र चौहान/ पंचकुला

सेक्टर 1 माजरी चौक पर एक रिंकू नाम के व्यक्ति की तलवारों से सनसनीखेज हत्या करने के मामले में पुलिस ने 3 साल बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो करीब 3 साल से अलग-अलग जगह और अपनी पहचान छिपा कर रह रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक रियासत में भेज दिया गया। इस मामले में अभी तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन इस आरोपी की 3 साल बाद गिरफ्तारी अहम मानी जा रही है।

वर्ष 2021 में पंचकूला के सेक्टर 1 माजरी चौक पर एक युवक की तलवारों और चाकू से मौत के घाट उतार दिया गया था इस मामले में पुलिस के द्वारा आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था और इस मामले के 3 साल बाद मुख्य आरोपी सूरज को गिरफ्तार किया है इस आरोपी के द्वारा सारी साजिश रची थी और अन्य लोगों के साथ मिलकर चंडीगढ़ के मनीमाजरा के निवासी रिंकू को मौत के घाट उतार दिया था।

इस मामले में सेक्टर 7 थाना पुलिस के द्वारा हत्या का मामला दर्ज किया गया था और एक के बाद एक 7  लोगों की गिरफ्तारी हुई और अब आठवें आरोपी जिसके द्वारा इस घटना को अंजाम देने की साजिश रची थी उसको गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को आज जिला अदालत में पेश कर अंबाला न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

0 Comments