Saturday, 03 October 2026
Breaking News
प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई  "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का उद्घाटन चंडीगढ़ में 3 अक्टूबर से गूंजेगा हरिनाम, 15वीं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन धर्म बहादुर जैन बने जेआईटीओ चंडीगढ़ चैप्टर के नए चेयरमैन यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर्स ने अपने मैच जीते
चंडीगढ़ Trending

यूके ने लांच किया ‘वीजा फ्रॉड तों बचो जागरूकता अभियान

Read in:Hindi

यह अभियान पंजाब में वीजा धोखाधड़ी के मामलों पर जागरूकता बढ़ाएगा, जिससे लोगों को धोखाधड़ी, आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव से बचाने में मदद मिलेगी. यूके जाने की योजना बना रहे लोगों को सही जानकारी जांचने की सलाह दी गई है। वीजा आवेदन से जुड़ी सभी जानकारियां gov.uk वेबसाइट और नए व्हाट्सएप्प सपोर्ट लाइन +91 70652 51380 पर मुफ्त में उपलब्ध हैं।

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ : 

ब्रिटेन ने भारतीय नागरिकों को वीजा धोखाधड़ी और अवैध प्रवास के जोखिमों से बचाने के लिए ‘वीजा फ्रॉड तों बचो’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत एक नया व्हाट्सएप्प सपोर्ट नंबर +91 70652 51380 लॉन्च किया गया है, जो अंग्रेज़ी और पंजाबी में उपलब्ध है।

यह लोगों को आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली धोखाधड़ी की चालों के बारे में बताएगा और यूके जाने के कानूनी व सुरक्षित रास्तों की जानकारी देगा।चण्डीगढ़ स्थित ब्रिटिश उप उच्चायुक्त कैरोलीन रोवेट ने बताया कि पंजाब के लोग मेहनती और महत्वाकांक्षी होते हैं, जिन्होंने यूके और पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। हम चाहते हैं कि उनके सपने सुरक्षित और कानूनी तरीके से पूरे हों।

(SUBHEAD)  उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वीजा फ्रॉड तों बचो अभियान का संदेश फैलाएं और लोगों को धोखाधड़ी से बचाएं। शुरु में यह अभियान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में लॉन्च किया गया, जहां एलपीयू के चांसलर और राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल भी मौजूद थे।

यूके की उप उच्चायुक्त क्रिस्टिना स्कॉट ने कहा कि यूके में घूमने, पढ़ने और काम करने के अवसर पहले से अधिक हैं और भारतीय नागरिकों को सबसे अधिक वीजा मिल रहे हैं। लेकिन कई युवा गलत रास्ते अपनाने वाले एजेंटों के जाल में फंस रहे हैं। इसी वजह से हमने ‘वीजा फ्रॉड तों बचो’ अभियान शुरू किया है। यह अभियान लोगों को सही जानकारी जांचने और सुरक्षित तरीकों से यूके जाने के बारे में जागरूक करेगा।