Thursday, 30 July 2026
Breaking News
गुरु पूर्णिमा पर किन्नर समाज ने साईं बाबा को सोने का छत्र किया अर्पित हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम गुरु रविदास नॉर्थ ज़ोन गर्ल्स वॉलीबॉल ट्रॉफी का करेंगे अनावरण पंजाब को इंग्लैंड, फिनलैंड, न्यूजीलैंड आइसलैंड बनाने की जगह आप सरकार ने बना दिया धरना-लैंड, नशा-लैंड, गैंगस्टर-लैंडः ढिल्लों  गुरु रविदास ट्रॉफी: पहला नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज टूर्नामेंट 18 अगस्त से पंचकूला में संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एडीसी को दिया ज्ञापन नागा पहाड़ियों में विकास परियोजनाएं और अवैध खनन: असम की बाढ़ त्रासदी का कारण ! सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी
हरियाणा Trending

पंचकूला में वृंदावन का नजारा, हजारों परिवार डूबे भक्ति एवं आनंद के सागर में

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/पंचकूला 

होली  एक मात्र रंगों का त्योहार ही नहीं बल्कि यह जीवन का उत्सव, प्रेम, खुशी और एकजुटता का प्रतीक भी हैं । यह हमें क्षमा की शक्ति, विविधता की सुंदरता और खुशी बांटने के महत्व की याद दिलाता है यह कहना है योग गुरु माते राम गोयल का ।

माते राम गोयल पंचकूला सेक्टर 5, फाउंटेन पार्क में आयोजित होली  परिवार मिलन समारोह के दौरान परिवार मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे ।  होली  परिवार मिलन समारोह  का आयोजन गुड मॉर्निंग क्लब पंचकूला की तरफ से करवाया गया।
गुड मॉर्निंग क्लब पंचकूला के प्रधान राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि उनका क्लब पिछले करीब 15 वर्षों से होली  परिवार मिलन समारोह जैसे अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाता आ रहा है।  उनके क्लब का मुख्य उद्देश्य कि वे अपनी संस्कृति एवं अपने कल्चर को संजोए रखें और अपने आने वाली पीढ़ी, नव पीढ़ी को इसके महत्वता एवं संस्कृति के प्रति जागरूक करती रहे,ताकि समाज में , एक दूसरे के प्रति प्यार , भाईचारा एवं त्याग की भावना  जागृत होती रहे। 
(SUBHEAD)क्लब के सदस्य मांगे राम गर्ग ने कहा कि हम जो  रंग , एक दूसरे पर  फेंकते या लगाते हैं वह केवल एक रंग नहीं है । रंगों के रूप में हम मुस्कान, प्यार , करुणा, त्याग , एक दूसरे के प्रति आदर साझा करते हैं। यह रंगों का महत्व है जो  छोटे  बड़े का भेद भुलाकर,  हम सभी को, एक करते है और करीब लाते है । रंग ऐसी यादें बनाते है,  जो जीवन भर बनी रहती हैं । गुड मॉर्निंग क्लब पंचकूला के प्रधान राजेंद्र गुप्ता ने बताया  कि इस उत्सव को सफल बनाने के लिए उनके अकेले का प्रयास नहीं है, इसके लिए उनकी पूरी टीम, एक जुट होकर समाज हित के लिए कार्य करती है , इसमें क्लब के सभी सदस्यों का बराबर सहयोग रहता है, उनके क्लब का हर सदस्य बहुत ही सम्मानित है ।  उनका क्लब होली पर्व के साथ-साथ अन्य पर्वों को भी बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं, उन्होंने कहा कि वह केवल पर्व मनाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि वह क्लब के प्रत्येक सदस्य के हर सुख दुख में बराबर खड़े होते हैं। यही कारण है वह लंबे अरसे से एक  जुट है और उनके क्लब का परिवार,  दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस क्लब की खासियत यह भी है कि इस क्लब में सभी सदस्य एक समान है। उनका क्लब समाज हित एवं समाज कल्याण हेतु हमेशा तत्पर रहता है। वे चाहते हैं कि , आज की युवा पीढ़ी धर्म के साथ-साथ नैतिक मूल्य को भी समझे।