Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी
चंडीगढ़ Trending

आश्चर्यजनक किन्तु सत्य : दो साल से फुटपाथ पर गिरी हुई होने के बावजूद ट्रैफिक लाइट निभा रही है अपना फर्ज !

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चंडीगढ़

सेक्टर 26 में पिछले लगभग दो वर्षो से फुटपाथ पर ध्वस्त हो रखे ट्रैफिक लाइट के पोल ने चण्डीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों की पोल खोल के रख दी हुई है। हालत ये है कि धूल फांक रहा ये ट्रैफिक सिग्नल दिन रात काम किए जा रहा है।

(SUBHEAD)बापूधाम रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण लाल व महासचिव जेपी चौधरी ने ये मामला उठाते हुए कहा कि ये लाइट पॉइंट बापूधाम कॉलोनी व बापूधाम पुलिस चौकी वाले चौक पर स्थित है। यहां पुलिस चौकी तो बिलकुल पास ही स्थित है ही, साथ ही यहां अनेकों बार वीआईपी रूट भी लगतें हैं। इसके अलावा यहां अक्सर ट्रैफिक पुलिस वालों की ड्यूटी भी लगती हैं, परन्तु फिर भी किसी ने इसे ठीक करने की जहमत नहीं उठाई।

कृष्ण लाल ने कहा कि कई बार इस बात की सम्बंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी हैं ताकि किसी भी संभावित हादसे से बचाव हो सके, परन्तु लगता हैं कि अधिकारियों को किसी बड़े हादसे का इन्तजार हैं। उल्लेखनीय हैं कि इस फुटपाथ से रोजाना हज़ारों की संख्या में पैदल गुजरते हैं। ऐसे में चालू हालत में ये फुटपाथ पर गिरा हुआ पोल करंट से भरपूर हैं व किसी की भी जान ले सकता हैं।