Sunday, 08 November 2026
Breaking News
ज्ञान सरोवर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई दिवाली धनतेरस व दीपावली की खुशियों में सेवा का रंग, पोती के जन्मदिवस पर लगवाया लंगर साइकिल ट्रैक बना वाहनों का शॉर्टकट! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक  दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात महिला सशक्तिकरण की दिशा में वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने तैयार किए उत्पादों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में पंजाब ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया सरकारी महाविद्यालय, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन में आध्या 2026: उद्यमशीलता की भावना का जीवंत उत्सव बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः मुख्यमंत्री
खेल Trending

लैंडमार्क क्राफ्ट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित तीजमल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का भव्य अनावरण

Read in:Hindi

सुरेन्द्र चौहान/पंचकूला 

तीजमल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 की चैंपियनशिप का भव्य अनावरण पंचकूला में किया गया। इस आयोजन का आयोजन लैंडमार्क क्राफ्ट लिमिटेड के सहयोग से किया जा रहा है। अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि पंचकूला के माननीय मेयर श्री कुल भूषण गोयल रहे, साथ ही श्री अशोक कौशिक और श्री सुमित सिंगला भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह टूर्नामेंट 16 अप्रैल से 26 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुल 16 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की प्रमुख टीमें शिरकत करेंगी। टूर्नामेंट का समापन समारोह 26 अप्रैल को बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।

तीजमल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत वर्ष 2023 में की गई थी, जो तीजमल दादी की स्मृति में स्थापित एक छोटे ट्रस्ट के अंतर्गत शुरू किया गया था। पिछले चार वर्षों से यह ट्रस्ट युवाओं के विकास और खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे: प्रथम पुरस्कार: ₹2,50,000,  द्वितीय पुरस्कार: ₹1,25,000. तृतीय पुरस्कार: ₹75,000

आयोजकों का उद्देश्य इस टूर्नामेंट के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और उच्च स्तर पर प्रदर्शन कर सकें।

0 Comments