ENGLISH HINDI Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
खेल

अंडर-17 केटेगरी से हटाई दसवीं कक्षा तक की शर्त

November 15, 2021 09:52 AM

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
बाल दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार ने प्रदेश के अंडर-17 खिलाडिय़ों को बड़ा तोहफा दिया है।
हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अंडर -17 खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों पर लगी दसवीं कक्षा तक की शर्त को हटा दिया गया है। अब अंडर-17 प्रतियोगिता में किसी भी कक्षा के बच्चे भाग ले सकेंगे।
खेल राज्य मंत्री ने बताया कि अब से पहले नियम था कि अंडर-17 खेल प्रतियोगिताओं में केवल दसवीं कक्षा तक के बच्चे ही भाग ले सकते थे। दसवीं से बड़ी क्लास में पढ़ रहा बच्चा अंडर-17 कैटेगरी में भाग नहीं ले सकता था। उन्होंने कहा कि कई मामले ऐसे सामने आए जिनमें बच्चों की उम्र 17 साल से कम थी। लेकिन दसवीं कक्षा से बड़ी कक्षा में होने के कारण वह खेल प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पा रहे थे। अब बच्चों के हित को देखते हुए बाल दिवस के अवसर पर खेल विभाग ने अंडर-17 से कक्षा 10वीं तक की शर्त हटा ली है। अंडर-17 खेल प्रतियोगिताओं में अब किसी भी कक्षा का बच्चा भाग ले सकेगा।
उन्होंने कहा कि तुरंत प्रभाव से इस घोषणा को लागू कर दिया गया है। खेल राज्य मंत्री ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे खेलों की ओर अग्रसर होकर अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन करेंं इसके लिए सरकार खिलाडिय़ों को हर सुविधा देने के लिए तैयार है। खिलाडिय़ों को सिर्फ मेहनत करके अपना मुकाम हासिल करना है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों के हित के लिए अभी बहुत बड़े निर्णय प्रक्रियाधीन हैं और एक-एक करके उन्हें भी जल्द लागू किया जाएगा।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने चंडीगढ़ में दिव्यांग क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेला नॉर्थ ज़ोन हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में दिल्ली ऑडिट ने एजी पंजाब को 5-1 से दी शिकस्त ग्रासरूट्स हॉकी लीग के दूसरे दिन धमाकेदार प्रदर्शन जारी हरियाणा के 3 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए हुआ चयन 41वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब की पुरुष टीम को मिला कांस्य पदक खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक महिला और पुरुष हॉकी टीम पहुंची फाइनल में राष्ट्रीय खेलों में गतका में स्वर्ण पदक जीतने पर रविंद्र सिंह को सम्मानित किया एशियाई रोलर-हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत जीया ने चमकाया जीरकपुर का नाम, विधायक रंधावा ने किया सम्मानित अर्जुन बबूटा ने एशियन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता