ENGLISH HINDI Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
जीवन शैली

'दिल्ली दरबार' मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट जीरकपुर में खुला, दिल्ली की स्पेशल दम बिरयानी और लच्छा चिकन का चख सकेंगे स्वाद

July 04, 2022 07:45 PM

जीरकपुर  (आर.के.शर्मा )

दिल्ली दरबार मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट का उद्घाटन आज यहां डोमिनोज के सामने, गेट नंबर 3 के पास, वीआईपी रोड पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, डेरा बस्सी के पूर्व विधायक एन के शर्मा ने रेसटोरेंट का उद्घाटन किया।

दिल्ली दरबार के डायरेक्टर, फैजान सिद्दीकी और साहिल सलमानी ने कहा, “ दिल्ली दरबार का एक रेस्टोरेंट शिमला में है, और यह हमारा दूसरा आउटलेट है। यहां लच्छा चिकन, काली मिर्च चिकन, चिकन चंगेजी, कड़ाही चिकन, बटर चिकन और तवा चिकन जैसे कुछ विशेष व्यंजनों के अलावा, दिल्ली की विशेष बिरयानी मिलती है। रेस्टोरेंट में डिलीवरी-कम-टेकअवे की सुविधा उपलब्ध है। हम सुबह के नाश्ते, दोपहर के भोजन और रात के खाने के साथ-साथ शाकाहारी भोजन और तंदूरी आइटम भी सर्व करते हैं।"

दिल्ली दरबार के डायरेक्टर, फैजान सिद्दीकी और साहिल सलमानी ने कहा, “ दिल्ली दरबार का एक रेस्टोरेंट शिमला में है, और यह हमारा दूसरा आउटलेट है। 

दिल्ली दरबार रेस्टोरेंट में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन सहित विभिन्न प्रकार की बिरयानी और तंदूरी स्टार्टर्स, वेज और नॉनवेज करी, फैमिली पैक, ब्रेड, डेजर्ट आदि उपलब्ध हैं। सभी व्यंजन ज़ोमेटो और स्विगी के माध्यम से भी उपलब्ध रहेंगे और ग्राहको के लिए 15 दिनों तक 20% की छूट रहेगी I

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें