ENGLISH HINDI Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
जीवन शैली

न्यूज़ीलैंड में हरियाणवी तीज

August 04, 2022 09:03 AM

रोहित कुमार 'हैप्पी'/ ऑकलैंड (न्यूज़ीलैंड)

न्यूज़ीलैंड की हरियाणा एसोसिएशन ने सप्ताहांत  ऑकलैंड में तीज का आयोजन किया। इस अवसर पर न्यूज़ीलैंडमें भारत के उच्चायोग के द्वितीय सचिव, 'दुर्गादास', ऑकलैंड में भारत के मानद कोंसल 'भाव ढिल्लो' और एसोसिएशन के 'सुनील कौशल' उपस्थित थे।

इस उत्सव में लगभग 270 लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में हरियाणवी नृत्य, लोक नृत्य व हरियाणवी गायन हुआ।

लोक नृत्य पर पूरा हाल झूम उठा और बाद में हरियाणवी गानों पर उपस्थित दर्शकों ने भी खूब नृत्य किया। ऑकलैंड के अतिरिक्त अन्य नगरों में बसे हरियाणा के लोग इस उत्सव में आए हुए थे।

कुछ घंटो के लिए तो यहाँ पूरा माहौल हरियाणवी बन गया। कार्यक्रम के अंत में जलपान की व्यवस्था की गई।

न्यूज़ीलैंड में पिछ्ले कुछ वर्षों से हरियाणा से भी लोग यहाँ आकर बसे हैं। इससे पहले गुजरात और पंजाब के ही अधिक लोग यहाँ बसे हुए थे। 

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें