ENGLISH HINDI Thursday, May 09, 2024
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
चंडीगढ़

मेयर चुनाव: बीजेपी को मात देने के लिए साथ आए आप और कांग्रेस

January 16, 2024 09:21 AM

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में सोमवार को उस समय दिलचस्प मोड़ आ गया जब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक साथ आए और मेयर की दौड़ में भाजपा का मुकाबला करने के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवारों को नामांकित किया। चंडीगढ़ मेयर सीट के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का यह गठबंधन भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में भी लोकसभा चुनाव साथ लड़ने का संकेत है।
आप मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार उतारेगी जबकि कांग्रेस को सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का पद मिला है। आप और कांग्रेस के पास अब कुल मिलाकर 20 पार्षद (आप के 13 पार्षद और कांग्रेस के 7 पार्षद) हैं और तीनों पदों पर स्पष्ट रूप से जीत की स्थिति में हैं।
कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी जसबीर सिंह बंटी और आप की सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर प्रत्याशी नेहा और पूनम ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार टीटा मेयर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार को चुनौती देंगे और कांग्रेस के गुरप्रीत गैबी सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए और कांग्रेस की निर्मला देवी डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव लड़ेंगी।
आप-कांग्रेस गठबंधन के बारे में जानकारी देते हुए आप चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि हम मिलकर यह चुनाव आसानी से जीतेंगे और अब चंडीगढ़ में बीजेपी का नहीं बन सकेगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास शुरू से ही अधिक पार्षद है लेकिन भाजपा ने जबरन और असंवैधानिक तरीके से दो बार अपना मेयर बनाया लेकिन इस बार वे सफल नहीं होंगे।
आप नेता ने कहा कि बीजेपी की तानाशाही को खत्म करने के लिए आप और कांग्रेस ने यह चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है। भाजपा ने चंडीगढ़ और यहां के लोगों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया है लेकिन अब यहां बदलाव आएगा। आप मेयर के साथ चंडीगढ़ में विकास और जनकल्याण कार्यों को नई ऊंचाईयां मिलेंगी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ एक मिसाल कायम करेगा और जल्द ही पूरा देश तानाशाही शक्तियों को हराने के लिए इसका अनुसरण करेगा।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
पंजाब में गुरबाणी, लोकगीत, वीर रस, वारां और सूफी नाम के पांच दरिया बहते हैं : पद्मश्री सुरजीत पातर गुरुओं के सिखों को खालिस्तानी कहने वालों को मुहं तोड़ जवाब देना जरूरी : दया सिंह चंडीगढ़ के वेदांत सैनी (एआईआर 26) - 100 परसेंटाइल के साथ ट्राइसिटी टॉपर मनीष तिवारी, सभी पर भारी, कांग्रेसजन जोश में : राज नागपाल नंगल में हिन्दू नेता की हत्या के खिलाफ विहिप, चण्डीगढ़ ने किया रोष प्रदर्शन भारतीय योग संस्थान का 58वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया वर्ष 2025 से विनाशकारी आपदाएं अपना तीव्रतम रूप धारण करने लगेंगी : पं. काशीनाथ मिश्र आरडब्ल्यूए, से. 27-डी की एजीएम में सेक्टर के रखरखाव की प्रशंसा की, बबला ने सेक्टर की डायरेक्टरी रिलीज़ की एसजेवीएन ने किया उत्तरी क्षेत्र के सतर्कता अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं पारस्‍परिक विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ प्रेस कल्ब में तीन दिवसीय जर्निलिस्ट लिटरेचर फेस्टिवल शुरु